Election Result 2023: 'जो सनातन को नेस्तनाबूद करने चले थे, आत्महत्या को मजबूर हो गए...!, किसने कही ये बात ?

Election Result 2023: पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद शनिवार को चार राज्यों में मतगणना चल रही है। नतीजों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने राष्ट्र विरोधियों और सनातन विरोधियों पर तीखा प्रहार किया है। विहिप ने कहा है कि जो सनातन को नेस्तनाबूद करने चले थे, आत्म हत्या को मजबूर हो गए...!!

विहिप

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि, जो सनातन को नेस्तनाबूद करने चले थे, आत्म हत्या को मजबूर हो गए...!!आशा है कि ये वोट के लिए भटके हुए और तुष्टिकरण में अटके हुए लोग अब तो सनातन की शक्ति को समझ पाएंगे??

जिस-जिसने भी राम को छोड़ा,
जनता ने उनको हार से जोड़ा...!!
जनता व जन नेतृत्व को बधाई!!

गौरतलब है कि देश के चार राज्यों में मतदान के बाद रविवार को मतगणना हो रही है। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है तो तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।

भले ही यह परिणाम चार राज्यों का हो लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे लोकसभा चुनाव 2024 पर भी साफ असर पड़ेगा। इतना ही नहीं राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि देश के चार राज्यों में चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे।

परिणाम आने के बाद यदि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में सफल हो जाती है तथा मध्य प्रदेश में अपनी सरकार को बचा लेती है तो उन राज्यों के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+