इन्हें किसी भी ट्रेन के फर्स्ट AC में कभी भी मिलेगी फ्री सीट
आपकी सीट तत्काल आरक्षित होगी। खास बात ये है कि आपके साथ एक साथी भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। अगर आपका नाम भी इस इस सूची में शामिल है।
Recommended Video

इलाहाबाद। सुविधाओं के सफर में भारतीय रेलवे एक खूबसूरत सौगात लेकर आई है। अब किसी भी ट्रेन के फर्स्ट एसी में फ्री सीट मिलेगी। यानी मुफ्त में सफर होगा लेकिन इसके लिए रेलवे विभाग की जारी नई एडवाइजरी के मुताबिक आपको एक मानक पूरा करना होगा। आपको अशोक चक्र या कीर्ति चक्र हासिल करना होगा। यानी आपके पास अशोक चक्र या कीर्ति चक्र हो तो आप किसी भी ट्रेन के फर्स्ट एसी में निशुल्क सफर कर सकेंगे। आपकी सीट तत्काल आरक्षित होगी। खास बात ये है कि आपके साथ एक साथी भी मुफ्त में सफर कर सकेगा।

इस सुविधा की जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि अभी तक परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेता को किसी भी ट्रेन के फर्स्ट एसी में मुफ्त सफर की कीमत सुविधा दी जा रही थी। उसी क्रम में इस सुविधा का विस्तार किया गया है। अब अशोक चक्र और कीर्ति चक्र विजेताओं को भी ये सुविधा दी जाएगी। यानी रेलवे इन्हें भी मुफ्त सफर की सौगात दे रहा है। रेलवे सभी ट्रेन के फर्स्ट एसी में इन्हें फ्री सफर कराएगा। दरअसल इस सुविधा को लेकर काफी पहले ही पहल हुई थी लेकिन कागजी कोरम पूरा करने में ये सुविधा लंबी खिंचती चली गई। अब रेलवे बोर्ड ने इस बाबत अपना आदेश उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद को भेजा है। ये आदेश अन्य जोन में भी पहुंच चुका है।

किसे मिलते हैं ये सम्मान?
देश के वीरों को वीरता पुरस्कार दिए जाते हैं। उन्हें कई श्रेणी में बांटा गया है। परमवीर चक्र देश में दिए जाने वाला वीरता का सर्वोच्च पुरस्कार है। दरअसल ये सम्मान आमतौर पर देश की रक्षा के दौरान बहादुरी दिखाने वाले जवानों को दिया जाता है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
इनसे कर सकते हैं सफर
देश की सभी बड़ी और प्रमुख ट्रेन इस सुविधा का हिस्सा हैं। चाहे वो सुपर श्रेणी की राजधानी एक्सप्रेस हो, शताब्दी एक्सप्रेस या दूरंतो एक्सप्रेस। यानी की छोटी बड़ी सभी ट्रेनों में सुविधा उपलब्ध होगी। अगर ट्रेन में फर्स्ट एसी कोच ना हो तो इससे नीचे के कोच में सीट आरक्षित होगी। सबसे खास बात ये है कि जीवनपर्यंत सुविधा है। जबकि आपके साथ सफर कर रहे शख्स को भी आपकी तरह एक सीट सफर के लिए आरक्षित मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications