Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आसाराम केस में एक गवाह की हत्या के बाद दूसरे गवाह का अपहरण

शाहजहांपुर। आसाराम यौन शोषण मामला एक बार फिर तूल पकड़ सकता है। इस मामले में गवाह रहेे कृपाल सिंह की हत्या के बाद एक अन्य गवाह धीरज विश्वकर्मा का अपरहण हो गया है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

asaram case witness son missing in shahjahanpur

मामला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के गदियाना मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले रामशंकर विश्वकर्मा का 16 वर्षीय बेटा धीरज विश्वकर्मा का घर के बाहर से अपहरण हो गया है। देर रात तक जब बेटा घर नहीं पहुचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद मंगलवार को पीड़ित पिता ने सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।

asaram case witness son missing in shahjahanpur

रामशंकर ने पुलिस को बताया कि आसाराम प्रकरण में गवाह रहे कृपाल सिंह की आसाराम के अनुयायियों ने 10 जुलाई 2015 को कैंट इलाके में हत्या कर दी थी। कृपाल सिंह के अलावा धीरज इस मामले में गवाह था। वह सात जून को एक बार गवाही दे चुका था। उसकी फिर से २८ जून को गवाही होनी थी। इसी बीच वह गायब हो गया। परिजनों ने बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि उनके बेटे के साथ अनहोनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+