UP Police को ओवैसी ने चुनावी मंच से खुलेआम दी धमकी, बोले- योगी-मोदी के जाने के बाद कौन आएगा तुम्हें बचाने?
UP Police को ओवैसी ने चुनावी मंच से खुलेआम दी धमकी, बोले- योगी-मोदी के जाने के बाद कौन आएगा तुम्हें बचाने?
लखनऊ, 24 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां किसी ना किसी तरह से जनता का दिल जीतने को कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें वो चुनावी मंच से उत्तर प्रदेश पुलिस को धमकाते हुए नजर आ रहे है।

इतना ही नहीं, अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 'असंसदीय' टिप्पणी कर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। ओवैसी के इस बयान पर संबित पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी पुलिस कर्मियों को धमकी देते हुए कहा, "मैं तो उन पुलिस के लोगों से कहना चाहता हूं कि याद रखो मेरी इस बात को..हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा...हमेशी मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा।'
Recommended Video
ओवैसी ने आगे कहा कि, 'हम मुसलमान वक्त के तीमार से खामोश जरूर हैं...मगर याद रखें कि हम आपके अत्याचारों को नहीं भूलेंगे। हम तुम्हारे अत्याचारों और जुल्म को याद रखेंगे। अल्लाह आपको अपनी शक्ति से नष्ट कर देगा। हालात बदलेंगे, फिर कौन आएगा तुम्हें बचाने? योगी अपने मठ और मोदी पहाड़ों पर जाएंगे। फिर कौन तुझे बचाने आएगा।' ओवैसी के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबिक पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
संबित पात्रा ने ओवैसी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसे धमका रहे हो मियां? याद रखना जब-जब इस वीर भूमि पर कोई औरंगजेब और बाबर आएगा तब-तब इस मातृभूमि की कोख से कोई ना कोई वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मोदी-योगी बन खड़ा हो जाएगा। सुनों हम ना डरे थे मुगलों से ना जिन्नावादियों से तो तुमसे क्या खाक डरेंगे!'












Click it and Unblock the Notifications