यूपी: मुन्ना बजरंगी हत्या के मास्टरमाइंड को इस जेल में किया जाएगा शिफ्ट, अतीक अहमद से तनातनी बनी मुख्य वजह
लखनऊ। जब से बागपत जेल में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई है। तब से जेल प्रशासन बंदियों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हो गया है। इसी के चलते आए दिन किसी न किसी जेल में छापे पड़ते रहते हैं, तो कहीं कैमरे लगवाकर व्यवस्था टाइट की जाती है। अब प्रशासन ने ये फैसला लिया है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले सुनील राठी के भाई को बाराबंकी जेल से लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए यूपी के डीजी कारागार ने बाराबंकी जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात अरविंद राठी को लखनऊ जेल भेजने का आदेश जारी किया।
ये भी पढ़ें- यूपी: बीएचयू लाठीचार्ज मामला अभी थमा नहीं कि फिर होने लगा पथराव, पुलिस रोकथाम में रही नाकाम

माफिया अतीक अहमद से है 36 का आंकड़ा
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी से पहले अरविन्द राठी, बाहुबली अतीक अहमद के साथ देवरिया जेल में बंद था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से प्रशासन ने इन दोनों को अलग अलग जेल में रखने का फैसला लिया था। जिसके बाद प्रशासन ने अतीक को दूसरी जेल में रखने के लिए आईजी जेल को पत्र लिखा था लेकिन इससे पहले ही दोनों के बीच तनातनी को देखते हुए जेल प्रशासन ने अरविंद राठी को ही बाराबंकी जेल शिफ्ट कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि देवरिया जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद और अरविंद राठी के बीच 36 का आंकड़ा था।

अतीक से तनातनी बनी मुख्य वजह
गौरतलब है कि अरविन्द राठी, मुन्ना बजरंगी की हत्याकांड का मास्टरमाइंड सुनील राठी का भाई है। देवरिया भेजने के आदेश के बाद अरविंद राठी के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए वहां के प्रशासन को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद उसे बारांबकी जेल में शिफ्ट किया गया था। सूत्रों से से भी पता चला कि बीते 25 जुलाई को जेल में अरविंद राठी और अतीक अहमद के बीच तनातनी हो गई थी। यह घटना जेलर के चैंबर के पास की है। अतीक जेल में राठी को घुसने नहीं दे रहा था, इस दौरान अतीक ने अरविंद राठी को धमकी भी दी।

मुन्ना बजरंगी हत्या का मास्टरमाइंड है अरविंद राठी
अरविंद राठी को कोई भी बैरक नहीं अलॉट हो सका था। जिसके बाद जेल प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और उसे जेल अधीक्षक के बगल के एक स्टोर रूम में रखा गया था। जेल में गैंगवार और हिंसा न हो इसके लिए जेल प्रशासन ने आनन-फानन में अरविंद राठी को बाराबंकी जेल भेज दिया। आपको बता दें कि 9 जुलाई को बागपत की जेल में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जेल के अंदर गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस मामले में सुनील राठी ने हत्या का जुर्म कुबूल किया था। बाद में जांच के दौरान पता चला था कि हत्या के समय सुनील का भाई अरविंद राठी व तीन अन्य लोग भी उसी बैरक के पास मौजूद थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications