Ayodhya News: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने किया रामलला का दर्शन, कहा- 'धन्य हो गया जीवन'
Ayodhya News: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मंगलवार को रामनगरी अयोध्या पहुंच रामलला के दर्शन किए। इसके साथ ही इनकी पूरी कैबिनेट ने भी रामलला के दर्शन किए। इस दौरान वह भावुक दिखे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।
रामलला के दर्शन के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा, " आज रामलला के दर्शन कर मैं प्रसन्न हूं। यहां आकर धन्य और भावुक महसूस कर रहा हूं। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन मैं उन सभी को भी याद करता हूं जिन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन बलिदानियों का त्याग भी आज सफल हो गया।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि अयोध्या में अरुणाचल प्रदेश का प्रतीक चिह्न बनाएंंगे, अयोध्या में अरुणाचल भवन भी बनेगा, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान, देश में राम राज्य आ गया है।
इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनकी उपस्थिति में वातावरण पूरी तरह राममय दिखा। ढ़ोल नगाड़े बज रहे थे। जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान था। प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी सीएम खांडू के साथ मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications