गोरखपुर स्टेशन की गेट पर चढ़ा फौजी, उतारने में अफसर हुए हलकान
गोरखपुर। गुजरात से लौट रहा सेवानिवृत फ़ौजी मानसिक स्थिति बिगड़ने पर रविवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी व कैंट पुलिस ने समझाकर उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। जानकारी मिलने पर मौके फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे के प्रयास के बाद उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गये।

नेपाल के बुटवल निवासी बहादुर थापा भारतीय सेना मे तैनात थे। सेवानिवृत होने के बाद गुजरात के जामनगर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी मे काम करते हैं। रविवार को वह ट्रेन से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रात नौ बजे के करीब उनका बेटा उनको लेने स्टेशन आया।
जब वो अपने बेटे के साथ स्टेशन से बाहर निकले तो अचानक ही उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाने से वह गेट पर चढ़ गए। बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से उतारने का प्रयास किया लेकिन वो नीचे नहीं आए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वो नीचे नहीं आए।
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने रात दस बजे के करीब फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारने मे कामयाबी पाई। उनके बेटे सागर का कहना है मेरे पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications