यूपी: कश्मीर में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा गांव, मातम के बीच हुआ अंतिम संस्कार, भावुक करने वाली तस्वीरें

उन्नाव। जम्मू-कश्मीर पुलवामा जिले के अवंतीपुरा पोस्ट में हुए आतंकी हमले में उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र रहने वाला विजय कुमार शहीद हो गए। विजय कुमार का शव जैसे ही उनके गांव रावतपुर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गर्भवती पत्नी का रोना देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए। शहीद विजय कुमार कि तीनों बहनें भी बिलखते हुए कह रही थीं कि अब वे राखी किसे बांधेगी। इस दौरान शहीद विजय कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और जनपद प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री भी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही सदर विधायक पंकज गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी सहित अन्य लोग पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद के अर्थी को कंधा दिया।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

सीमा सुरक्षा बल 42वीं बटालियन का जवान विजय कुमार 2011 में सेना में भर्ती हुआ था। जिसकी पहली पोस्टिंग असम में हुई थी। 3 माह पूर्व विजय के एसएसबी 42 वीं बटालियन को उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेजा गया था। जहां से उन्हें जम्मू कश्मीर के स्थानीय निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए स्थानांतरित किया गया। जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा पोस्ट पर आतंकवादी हमले को विफल करने के दौरान जनपद के लाल विजय कुमार के सर पर गोली लगी, जिस कारण विजय वीरगति को प्राप्त हुआ। लेकिन विजय कुमार के पराक्रम से आतंकवादियों के मंसूबे विफल हो गए। विजय की इस अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल थे और हर किसी की जुबान पर वंदे मातरम का नारा था। इस मौके पर जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार के साथ अन्य लोग हजारों की संख्या में अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

फोन पर कहा था दीवाली पर आऊंगा

फोन पर कहा था दीवाली पर आऊंगा

बता दें कि शहीद विजय की एक साल पहले प्रतिभा से शादी हुई थी। प्रतिभा ने रोते-रोते बताया कि विजय का कुछ दिनों पहले फोन आया था। विजय ने दीपावली की छुट्टियों में घर आने की बात कही थी। लेकिन रविवार को विजय की शहादत की खबर घर आ गई। शहादत की घर मिलने के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने शहीद के अंतिम दर्शन के बाद कहा

अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने शहीद के अंतिम दर्शन के बाद कहा

जो सैनिक सीमा रेखा पर ध्रुव तारा बन जाता है,
उस कुर्बानी के दीपक आगे सूरज भी शरमाता है।
उस सैनिक के शव का दर्शन तीर्थ जैसा होता,
चक्र सुदर्शन के मंदिर की मूरत जैसा होता है।

इन तस्वीरों को देख लोग हुए भावुक:

यूपी: कश्मीर में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा गांव, मातम के बीच हुआ अंतिम संस्कार, भावुक करने वाली तस्वीरें
यूपी: कश्मीर में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा गांव, मातम के बीच हुआ अंतिम संस्कार, भावुक करने वाली तस्वीरें
यूपी: कश्मीर में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा गांव, मातम के बीच हुआ अंतिम संस्कार, भावुक करने वाली तस्वीरें
यूपी: कश्मीर में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा गांव, मातम के बीच हुआ अंतिम संस्कार, भावुक करने वाली तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+