लखनऊ: एक साल पहले छुट्टी लेकर घर आया था सेना का जवान, करने लगा बाइक लूट
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट थाना पुलिस ने सेना के जवान को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जवान के पास से चोरी की सात बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवान लगभग एक साल पहले सेना से छुट्टी लेकर घर आया था, लेकिन फिर वापस नहीं गया। बता दें कि जवान असम में नायक पद पर तैनात था, जिसको सेना ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

हेलमेट लगाकर युवक चोरी करता था वाहन
सीओ कैंट तनु उपाध्याय का कहना है कि पिछले एक डेढ़ महीने से कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की शिकायत सामने आ रही थी, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। बताया कि एक कैंटीन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से एक युवक बाइक चोरी करता नजर आया। युवक ने हेलमेट लगा रखा था। आरोपी युवक की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गयी। आरोपी के पास से चोरी की चार बाइक और तीन स्कूटी बरामद हुई हैं।
सेना से चल रहा था फरार
उन्होंने बताया कि युवक सेना में नायक के पद पर कार्यरत था और पिछले एक साल से इसकी पोस्टिंग असम के तेजपुर ओपी सिग्नल कोर पर थी। पकड़ा गया आरोपी पिछले एक साल से छुट्टी लेकर लखनऊ आया था और वापस नहीं गया। जिसको सेना ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications