Amethi के Arif को मिला नया दोस्त 'बाज', लोगों ने कहा: 'किरदार बदले लेकिन कहानी वही, क्या है गेम?'

विगत दिनों में अमेठी के आरिफ और सारस की कहानी ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में आरिफ चोरी छुपे अपने दोस्त सारस से मिलने कानपुर के चिड़ियाघर भी पहुंच गए थे। लेकिन अब आरिफ फिर चर्चाओं में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनका दोस्त सारस नहीं है, बल्कि आरिफ को एक नया दोस्त मिल गया है।

आरिफ का नया दोस्त बाज
दरअसल, आरिफ के पास अब एक नया पक्षी आ गया है। इसे हम यूं भी कह सकते हैं कि आरिफ को एक नया दोस्त मिल गया है। आरिफ का यह नया दोस्त एक बाज है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरिफ की दोस्ती इस बाज से भी वैसे ही हुई है जैसे सारस से हुई थी। आरिफ बताते हैं कि उन्हें यह बाज सड़क पर घायल अवस्था में मिला था।

Arif got new friend hawk questions raised on social media as story of saras and hawk is same

सारस की ही तरह हुई मुलाकात
आरिफ ने बताया कि ये बाज जब उन्हें सड़क पर चोटिल पड़ा मिला, तब वो इसे उठाकर फौरन डॉक्टर के पास ले गए और इसका इलाज कराया। इलाज के बाद एक दो दिन उन्होंने इसकी देखभाल की और फिर छोड़ दिया। लेकिन बाज उनके पास वापस आ गया। उनका कहना है कि " ये बाज की मोहब्बत ही थी कि वह लौटकर फिर उनके पास आ गया। "

Recommended Video

    Amethi के Arif को मिला नया दोस्त 'बाज', लोगों ने कहा: 'किरदार बदले लेकिन कहानी वही
    Arif got new friend hawk questions raised on social media as story of saras and hawk is same

    ये भी छोड़ने के बाद वापस आ गया
    वहीं अब ये बाज भी सारस की तरह हर वक्त आरिफ के पास ही रहता है। यह बाज आरिफ के इशारे समझने लगा है। आरिफ इसका मूड समझते हैं। वह समझते हैं कि कब उसे क्या चाहिए। आरिफ कहते हैं कि सारस की तरह तो नहीं हुआ है लेकिन वह उनका दोस्त बन चुका है।

    Arif got new friend hawk questions raised on social media as story of saras and hawk is same

    कहानी कुछ सुनी सुनी सी है

    आपको बताते चलें कि आरिफ और बाज की इस नई दोस्ती पर सोशल मीडिया में सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि "किरदार बदला लेकिन कहानी पूरी कॉपी पेस्ट है। " वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि "इसके पीछे आखिर क्या गेम है?, क्या फिरसे सुर्ख़ियों में आने के लिए कोई पैंतरा अपनाया गया है। " बहरहाल आरिफ अब इस नए दोस्त की वजह से फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+