UP: वन विभाग की टीम ने आरिफ और सारस को किया दूर, अखिलेश यादव ने BJP को कुछ यूं घेरा
arif and saras friendship news: वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित किया था, लेकिन वह लापता हो गया। वहीं, सारस का दोस्त आरिफ उसके जाने काफी दुखी हैं।

Arif And Saras News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले मोहम्मद आरिफ और राज्य पक्षी सारस पिछले काफी लंबे वक्त से दोस्त थे। लेकिन, वन विभाग की वजह से दोनों की दोस्त उस वक्त टूट गई, जब राज्य पक्षी सारस को वह अपने साथ ले गए। वन विभाग की टीम ने सारस को समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित किया था। लेकिन, वह (सारस) आरिफ से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सका और समसपुर पक्षी विहार से उड़ गया। सारस के गायब होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा तंज करते हुए योगी सरकार की आलोचना की।
सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,
उप्र वन-विभाग द्वारा अमेठी से जबरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया 'बहुचर्चित सारस' अब लापता है। उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। शर्मनाक!
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान ज़रूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उप्र को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू।' इस ट्वीट के बाद अखिलेश यादव ने तीसरा ट्वीट करते हुए दावा किया,
उप्र के पक्षी-प्रेमी 'बी सैया' नामक गांव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र की सरकार नाकाम रही। सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती... भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफरत कुछ कम हो जाए।
अखिलेश यादव ने की थी तारीफ
आरिफ, अमेठी जिले के जोधनपुर मडंका गांव के रहने वाले है। पिछले दिनों राज्य पक्षी सारस के साथ दोस्ती की वजह से आरिफ चर्चा में आ गए थे। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनकी इस दोस्ती की मिसाल की तारीफ की थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम 21 मार्च को आरिफ के यहां पहुंची और सारस को समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित करने के लिए भेज दिया। सारस के जाने के बाद आरिफ काफी दुखी हैं और वह अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। वहीं उनके परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे आरिफ और सारस की तस्वीरें-वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरिश और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर उस वक्त चर्चाओं में आई जब उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे। दोनों की दोस्ती की खूब चर्चा हुई और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दोनों की दोस्ती की तारीफ की थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कुछ दिनों पहले आरिफ और सारस से जाकर मुलाकात की थी।
Recommended Video
वन विभाग ने मांगी थी सारस को पक्षी विहार में छोड़ने की अनुमति
प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी डीएन सिंह ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर सारस को उसके प्राकृतिक वास समसपुर पक्षी विहार में छोड़ने जाने की अनुमति मांगी थी। इसपर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी को सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ समसपुर पक्षी विहार छोड़ने की अनुमति दी। इसके बाद सरार को पशुचिकित्सक, एसडीओ रामवीर मिश्र व क्षेत्रीय वनाधिकारी की टीम ने पक्षी विहार में ले जाकर छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications