विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का विरोध करने वाला सिपाही सुबोध गिरफ्तार

इटावा। विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ सिपाहियों का विद्रोह सामने आया था। इस विद्रोह का नेतृत्व अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के कथित अध्यक्ष व बर्खास्त सिपाही सुबोध ने किया था। इस मामले में जो ताजा जानकारी है उसके मुताबिक सिपाही सुबोध यादव को मैनपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। इटावा के सैफई से सुबोध की गिरफ्तारी हुई है।

arajpatrit police association chief subodh yadav arrested in saifai

बता दें कि राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाहियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में सुबोध यादव ने विभाग की मुखालफत की थी। सुबोध अपनी फेसबुक वॉल पर लगातार भड़काऊ पोस्ट डाल रहा था। लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड के प्रकरण पर उन्होंने अपना एक वीडियो भी अपलोड किया था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को भड़काने के आरोप में उनके खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में पुलिस विद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इटावा की फ्रेंड कॉलोनी के रहने वाले सुबोध यादव को 2011 में पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। सुबोध आगरा अनुभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन बनाया। वर्तमान में खुद एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+