बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर क्या बोलीं मुलायम की छोटी बहू?
अपर्णा यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ से उनकी बातचीत पहले भी होती रही है। उन्होंने कहा, 'हमारी गौशाला के बारे में उन्हें पहले से पता है।'
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की गौशाला में पहुंचे। इसके साथ ही अपर्णा के राजनीतिक करियर को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। अपर्णा के बीजेपी में शामिल को होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा
योगी आदित्यनाथ ने गौशाला का दौरा किया तो उन्होंने अपर्णा और उनके पति प्रतीक यादव से काफी बातचीत की। अपर्णा ने कहा कि सीएम योगी ने उनके काम की सराहना की है और मदद का भी आश्वासन दिया है। अपर्णा से जब बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया लेकिन हंसते हुए यह जरूर कहा कि समय बताएगा कि आगे क्या होगा। READ ALSO: मुलायम की बहू अपर्णा की गौशाला पहुंचे सीएम योगी, देर तक हुई बातचीत
वीवीआईपी गेस्ट हाउस जाकर की थी मुलाकात
अपर्णा यादव ने कहा, 'यह समय की बात है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। समय आने पर सब कुछ पता चलेगा कि क्या होगा।' मुलायम की छोटी बहू के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तभी से लगाई जा रही हैं जब वह मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ से मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची थीं। READ ALSO: पत्नी को गलत ढंग से छूने पर बीजेपी MLA ने पार्टी नेता को जड़ा थप्पड़
'अभी कुछ नहीं कहा जा सकता'
अपर्णा यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ से उनकी बातचीत पहले भी होती रही है। उन्होंने कहा, 'हमारी गौशाला के बारे में उन्हें पहले से पता है। बीफ को लेकर मेरे बयान का समर्थन भी उन्होंने किया था।' अपर्णा ने कहा कि राजनीति की संभावनाओं का भगवान मालिक है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications