मुलायम की बहू अपर्णा की गौशाला पहुंचे सीएम योगी, देर तक हुई बातचीत

प्रतीक और अपर्णा का एनजीओ जीव आश्रय ही कान्हा उपवन की देखभाल करता है। प्रतीक, अपर्णा और अपर्णा के भाई अमन सिंह बिष्ट ने योगी आदित्यनाथ का कान्हा उपवन में आने के लिए धन्यवाद किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आवारा पशुओं के लिए बनें लखनऊ के शेल्टर होम कान्हा उपवन का दौरा किया। उनके साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी साथ थे। योगी ने काफी समय कान्हा उपवन में गुजारा और गायों को चारा खिलाया। खास बात ये है कि कान्हा उपवन को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी बीवी अपर्णा यादव चलाते हैं।

मुलायम के बेटे की गौशाला पहुंचे योगी, देर तक हुई अपर्णा से बातचीत

प्रतीक और अपर्णा का एनजीओ जीव आश्रय ही कान्हा उपवन की देखभाल करता है। प्रतीक, अपर्णा और अपर्णा के भाई अमन सिंह बिष्ट ने योगी आदित्यनाथ का कान्हा उपवन में आने के लिए धन्यवाद किया। अपर्णा यादव ने सपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। भाजपा को विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद योगी से अपर्णा और प्रतीक की ये दूसरी मुलाकात है। कुछ दिन पहले भी वो योगी से मुलाकात कर चुके हैं। इससे पहले 2014 में भी महंत अवैद्यनाथ की मौत के बाद अपर्णा ने योगी से गोरखपुर पहुंचकर मुलाकात की थी।

मुलायम के बेटे की गौशाला पहुंचे योगी, देर तक हुई अपर्णा से बातचीत

अपर्णा और योगी दोनों उत्तराखंड से, दोनों राजपूत
योगी से अपर्णा की मुलाकातों को दो तरह से देखा जा रहा है। एक इसलिए क्योंकि अपर्णा और योगी आदित्यनाथ दोनों ही उत्तराखंड से हैं और दोनों ही राजपूत (बिष्ट) हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों में भाई -बहन का रिश्ता है और ये शिष्टाचार मुलाकाते हैं। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि मुलायम परिवार में अनबन और समाजवादी पार्टी पर पूरी तरह से अखिलेश यादव की पकड़ मजबूत होने के बाद अपर्णा खुद को सपा में फिट नहीं पा रही हैं और वो अपना राजनीतिक करियर भाजपा में तलाशे करना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+