अनुप्रिया पटेल की पुरानी सीट से मां कृष्णा पटेल लडेंगी चुनाव
अपना दल के कृष्णा पटेल गुट ने शनिवार को 11 प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें अपना दल कृष्णा पटेल गुट से कृष्णा पटेल रोहनियां से प्रत्याशी है। ये हैं 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट।
मिर्जापुर। अनुप्रिया पटेल के सांसद बनने के बाद उनकी पुरानी विधानसभा सीट पर इस बाद उनकी मां कृष्णा पटेल मैदान में उतरेंगी। 2014 में मिर्जापुर की सांसद बनने के बाद वाराणसी की रोहनियां विधानसभा सीट खाली हुयी इस सीट पर उस समय अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल चुनाव में उतरी थी। सांसद अनुप्रिया किसी और को उम्मीदवार बनाना चाहती थी। इस बात को लेकर मां-बेटी में अनबन हुयी। जिसके बाद दोनों अलग हो गयी। अनबन का कारण रहा कि कृष्णा पटेल उप चुनाव हार गयी थी। सपा के महेंद्र पटेल विजयी हुए थे। इस बाद भाजपा ने रोहनियां सीट पर सुरेंद्र नारायण को प्रत्याशी बनाया है। अनुप्रिया गंठबंधन में इस सीट को भाजपा से मांग रही थी।


अपना दल ने घोषित किए 11 प्रत्याशी
अपना दल के कृष्णा पटेल गुट ने शनिवार को 11 प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें अपना दल कृष्णा पटेल गुट से कृष्णा पटेल रोहनियां से प्रत्याशी है। ये हैं 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट।
-वाराणसी की रोहनिया सीट से कृष्णा पटेल
-इलाहाबाद की करछना सीट से बबिता सिंह पटेल
-लखनऊ पूर्वी सीट से राजकिशोर सचान
-मोहनलालगंज सीट से मालती रावत
-कुशीनगर की कसया सीट से अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव
-संतकबीरनगर जिले की खलीलाबाद सीट से चेतराम यादव
-सीतापुर की महमूदाबाद सीट से हंसराज वर्मा
-सीतापुर की महोली सीट से सियाराम पटेल
-प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से जेपी पटेल
-बरेली के बहेड़ी सीट से चिंतामणि त्रिपाठी
-कौशांबी की चायल सीट से सुभाष केसरवानी

कई और सीटों पर बातचीत जारी
अपना दल प्रभुत्व की सीटी पर भाजपा के ओर से प्रत्याशी बनाने के बाद
सांसद और अनुप्रिया पटेल नाराज हो गयी थी। गठबंधन तोडने की नौबत
उत्पन्न हो गयी थी। पर अब लग रहा है कि बीजेपी और अनुप्रिया पटेल के
अपना दल (एस) के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। बीजेपी और अपना दल में अभी 11 सीटों पर सहमति बनी है। बाकी सीटों पर बातचीत जारी है। जल्द ही फैसला लेकर सूची जारी की जायेगी।

सीट बंटवारे को लेकर है दोनों दलों में टकराव
अनुप्रिया के प्रभुत्व की सीटो पर भाजपा के प्रत्याशी उतारने पर पिछले हफ़्ते अपना दल के नेता उस वक्त नाराज हो गए थे जब बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। जिसमें बीजेपी ने उन सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए जहां अपना दल की स्थिति मजबूत बताई जा रही है. वाराणसी की रोहनिया सीट से अनुप्रिया पटेल 2012 में जीती थीं. दूसरी सीट मिर्ज़ापुर की चुनार सीट जहां से बीजेपी ने यूपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के बेटे अनुराग सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया और बांदा की मानिकपुर सीट, जहां से बीजेपी ने आरके पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया। अपना दल ने बीजेपी से 16 सीटों की मांग की थी. लेकिन फिलहाल बीजेपी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि पार्टी 14 सीट से ज़्यादा सीट नहीं देगी।

इन सीटो पर हो सकती है सहमति
जिन 11 सीटों पर सहमति बनने के आसार है। उसमें इलाहबाद की प्रतापपुर,सोरांव और हंडिया विधानसभा, प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज और सदर सीट शामिल हैं। इसके साथ फ़तेहपुर की जहानाबाद सीट, जौनपुर के मड़ियाहूं, मिर्ज़ापुर की छानबे विधानसभा सीट के साथ वाराणसी की सेवापुरी और सुल्तानपुर की गोसाईगंज और सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ विधानसभा सीट पर सहमति बनी है।












Click it and Unblock the Notifications