यूपी निकाय चुनाव पर बोले PM मोदी- देश में फिर से हुई विकास की जीत
Recommended Video

नई दिल्ली। यूपी निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की जीत बताया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत से उन्हें लोगों के कल्याण की दिशा में उन्हें और ज्यादा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पीएम मोदी ने भाजपा की जीत के लिए यूपी की जनता का आभार प्रकट किया।

यूपी निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।'
विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2017
निकाय चुनाव में मिली जीत से उत्साहित योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग इस चुनाव को गुजरात से जोड़कर देख रहे थे ये चुनाव परिणाम उनकी आंखे खोलने वाला है। सीएम ने कहा कि ये चुनाव हमको जिम्मेदार बनाने के लिए है। राजधानी लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। 16 नगर निगमों में से 15 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications