अनूप चंद्र पांडेय होंगे उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव
लखनऊ। अनूप चंद्र पांडेय को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र, राजीव कुमार का स्थान लेंगे, जो 30 जून को मुख्य सचिव के पद से रिटायर हो रहे हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। अनूप चंद्र पांडे 1984 बैच के आइएएस हैं।

अनूप चंद्र पांडेय ने फरवरी महीने में यूपी में इन्वेस्टर्स समिट में काफी अहम रोल अदा किया था। कृषि ऋणमाफी योजना में भी पांडेय के कामकाज की तारीफ हुई थी। अनूप चंद्र प्रमुख सचिव वित्त सहित तमाम अहम विभागों में काम कर चुके हैं और उनकी छवि एक तजुर्बेकार अफसर की मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications