31 अक्टूबर को जारी होगा रालोद का लोक संकल्प पत्र, किसानों का 17 हजार करोड़ रुपए बकाए का भुगतान करने की मांग

लखनऊ, 30 सितंबर: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव से पहले सारी पार्टीयां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) भी पूरी ताकत के साथ अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है। रालोद एक तरफ जहां प्रकोष्ठों के माध्यम से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रहा है। यूपी में सात अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच जयंत चौधरी की कई जनसभाएं यूपी में हाेंगी जिसकी तैयारी चल रही है। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। दुबे ने बताया कि रालोद के मुखिया जयंत चौधरी 31 अक्टूबर को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

Recommended Video

    31अक्टूबर को जारी होगा रालोद का संकल्प पत्र,किसानों का 17 हजार करोड़ रुपए बकाए का भुगतान करने की मांग
    रालोद

    राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने वन इंडिया डॉट काम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। कहा कि योगी सरकार की नाकामियों से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। अगले चुनाव जनता सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस दौरान सचिव अनिल दुबे ने पार्टी की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश..

    सवाल: सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाया है फिर भी विपक्ष विरोध क्यों कर रहा है ?
    जवाब: किसानों का 17 हजार करोड़ रुपए बाकी है लेकिन सरकार उसपर ध्यान नहीं दे रही है। केवल 25 रुपए बढ़ा देने से किसानों का भला होने वाला नहीं है। महंगाई के इस दौर में 25 रुपए में क्या होगा। कहां गए किसानों की आमदनी दोगुनी करने के वादे। सरकार केवल बड़ी बड़ी बातें ही कर रही है लेकिन अपने वादों पर ध्यान नहीं दे रही है। चुनाव में जनता तो इनका हिसाब मांगेगी। इन्हीं सब बातों को लेकर रालोद अपनी यात्रा निकालने जा रही है जिसमें जयंत चौधरी इन समस्यााओं को लेकर अपनी बात रखेंगे।

    सवाल- पार्टी के पश्चिमी यूपी में जन आशीर्वाद यात्रा और किसान न्याय यात्रा निकाल रही है, लेकिन पूर्वांचल में यात्रा क्यों नहीं ?
    जवाब: देखिए पार्टी पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। पश्चिमी यूपी में प्रकोष्ठों की तरफ से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं वहीं दूसरी ओर पार्टी की न्याय यात्रा भी निकाली गई है। वंचितों और वंचितों की आवाज उठाने के लिए 'न्याय यात्रा' निकाल रहा है। जयंत चौधरी सात अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। जयंत जी ने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए और जो पगड़ी पहनायी गई है उसको वो टूटने नहीं देंगे। इसको लेकर सात से अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच यात्रा के दौरान कई बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी। यह यात्रा का पहला चरण है। पूरे यूपी में यह यात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें किसानों के साथ होने वाले अन्याय को उठाया जाएगा।

    रालोद

    सवाल- अभी हाल ही में पार्टी की लोक संकल्प समिति की बैठक हुई थी, ये बैठकें जिला स्तर भी होनी हैं। क्या निकला अब तक?
    जवाब: राष्ट्रीय लोक दल के लिए, युवा और किसान केंद्र बिंदु होंगे और पार्टी हाल ही में गठित लोक संकल्प समिति के माध्यम से जनता तक पहुंचेगी। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में लगी है और उसने अपने अभियान को तेज कर दिया है। नवगठित लोक संकल्प समिति जिलों में जाकर फीडबैक जुटा रही है। उसकी के आधार पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

    सवाल: रालोद के चौधरी जयंत की पगड़ी रश्म तो हो गई, लेकिन चुनाव तैयारियों का क्या हाल है
    जवाब: रालोद संस्थापक चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई थी जिसके बाद जयंत चौधरी की पगड़ी रस्म हुई थी। इसमें पश्चिमी यूपी से काफी संख्या में लोग पहंचे थे। इसमें किसान नेताओं और खाप पंचायतों के प्रमुखों का भी उन्हें आशीर्वाद मिला था। जहां तक पार्टी की चुनावी तैयारियों का सवाल है। रालोद अगले एक महीने में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 'लोक संकल्प संवाद' कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि रालोद उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव हाईटेक रणनीति के साथ लड़ेगी।

    सवाल: चुनाव से पहले पार्टी की तरफ से क्या नया कवायद की जा रही है?
    जवाब: लोक संकल्प समिति के प्रयासों से ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप और ई-मेल के जरिए जनता से सुझाव लिए जाएंगे। इन्हीं सुझावों से ही लोक संकल्प-2022 आकार लेगा और चुनावी एजेंडा तैयार करने में मदद मिलेगी। लोक संकल्प समिति का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों और मजदूरों के कल्याण, सभी के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा और धर्मनिरपेक्षता के मुद्दों को उठाकर सभी वर्गों के लिए लड़ना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+