अनिरुद्धाचार्य के बिगड़े बोल - "लड़कियां चार-पांच जगह", वाराणसी में महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

Varanasi News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर देशभर में आक्रोश थम नहीं रहा है। वाराणसी में सोमवार को शंकर सेना महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका द्विवेदी के नेतृत्व में हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं और डीएम कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का पुतला फूंका और उस पर जमकर जूते-चप्पल बरसाए। पुतले को सड़क पर पटककर पैरों से रौंदा गया।

women-protest-strongly-in-varanasi

महिलाओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर "अनिरुद्धाचार्य माफी मांगो" और "नारी का अपमान बंद करो" जैसे नारे लिखे थे।

ज्ञापन सौंपा, गिरफ्तारी की मांग

इसके बाद महिला विंग की पदाधिकारियों ने वाराणसी डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि अनिरुद्धाचार्य पर बाल विवाह अधिनियम और यौन उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएं आमरण अनशन पर बैठेंगी और देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज होगा।

प्रियंका द्विवेदी का बयान

शंकर सेना महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा प्रियंका द्विवेदी ने कहा, "एक कथा वाचक जो व्यासपीठ पर बैठकर समाज को दिशा देने का काम करता है, वह महिलाओं के लिए ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकता है? यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा। महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी और बड़े स्तर पर विरोध दर्ज कराएंगी।"

विवादित बयान से मचा बवाल

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि "लड़कियां 25 साल की उम्र तक चार-पांच जगह मुंह मारती हैं और बच्चियों का विवाह 16 वर्ष में कर देना चाहिए।" इस बयान के बाद से ही समाज में आक्रोश व्याप्त है।

महिलाएं और संगठनों का कहना है कि ऐसे कथावाचक समाज को गलत दिशा में ले जा रहे हैं और नारी गरिमा का खुला अपमान कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि यदि कथावाचक की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो यह आंदोलन और उग्र होगा। कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां तक चेतावनी दी कि वे आत्मदाह करने को भी तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+