VIDEO: पुलिस से नाराज युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, फिर देखिए क्या हुआ
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर में चुनाव के दौरान एक युवक ने कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। युवक की आत्मदाह की कोशिश से पुलिस में हड़कंप मच गया। वक्त रहते पुलिस ने युवक को दबोच लिया वरना युवक की जान जा सकती थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी दी थी। युवक का भाई 2012 से लापता है और हत्या के आरापियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज था।

2012 से भाई है लापता
दरअसल थाना मदनापुर के ढुकुरी कला गांव का रहने वाले लालू सिंह नाम के युवक का भाई विपिन सिंह जो कि 2012 में अचानक लापता हो गया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। युवक इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों के चक्कर काटता रहा।

आत्मदाह की दी थी चेतावनी
युवक ने जिला प्रशासन और पुलिस को लिखित रूप से चेतावनी दी थी कि अगर चुनाव से पहले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वो आत्मदाह कर लेगा। इसी के चलते युवक ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। पेट्रोल डालते ही जैसे ही युवक ने माचिस जलाकर आग लगाने की कोशिश की, वैसे ही पुलिस ने युवक को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़ित युवक लालू का कहना है कि इस तरह से उसकी आवाज दबा देने से उसकी दिक्कत खत्म नहीं होगी। इस बार उसने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि वह चुनाव वाले दिन आत्मदाह करेगा इसलिए वह आज आत्मदाह करने आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लालू ने कहा कि अगर मेरे भाई की बरामदगी नहीं हुई तो वह फिर से छूटकर आत्मदाह करूंगा। अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video












Click it and Unblock the Notifications