सुल्तानपुर में बिजनसमैन के मर्डर से गुस्साई भीड़, फूंक डाली पुलिस जीप

वारदात के बाद बाजार में दुकानों के शटर गिर गए और लोग प्रदर्शन करने लगे। इस पर घटनास्थल पर जब डायल 100 की टीम पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने एक जीप को आग के हवाले कर दिया।

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बीती रात बिजनसमैन की दुकान में घुसकर बदमाशों ने उसे अपनी गोलियों का निशाना बनाया, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए फरार हो गए। बिजनसमैन के साथ इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

ताजुद्दीनपुर गांव का मामला

जानकारी के मुताबिक अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुलनगर बाजार के बगल वाले गांव ताजुद्दीनपुर के रहने वाले गौरव सिंह (25) की दुकान है। वो यहां पर लाइसेंससी डीजल पेटी डीलर थे। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक सोमवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार लोग गौरव की दुकान में आए और अंदर चले गए। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गौरव को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गए।

Angry Mob burnt Police Jeep against Businessman Murder in Sultanpur

26 नवंबर को भी हुई थी एक हत्या

वारदात के बाद बाजार में दुकानों के शटर गिर गए और लोग प्रदर्शन करने लगे। इस पर घटनास्थल पर जब डायल 100 की टीम पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने एक जीप को आग के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के इस इलाके में हत्या का ये कोई नया मामला नहीं है। बीते 26 नवंबर को भी हत्या के बदले में एक की हत्या किए जानें की वारदात अंजाम दी गई है लेकिन अखंडनगर थाने की पुलिस की हीलाहवाली के चलते क्राइम पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई लाश

उधर सीओ कादीपुर देवी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि वारदात की जानकारी होने पर बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+