मुजफ्फरनगर: भाजपा विधायक को आया गुस्सा, बाबू को दी धमकी, VIDEO
मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक उमेश मलिक ने एक बाबू को जेल भेजने की धमकी दे डाली। इसका एक वीडियो सामने आया है।
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक भाजपा विधायक ने शिक्षा विभाग में तैनात एक कर्मचारी को जेल भेजने की चेतावनी देते हुए जमकर लताड़ लगाई। जिस समय भाजपा विधायक सरकारी कर्मचारी को जेल भेजने की धमकी दे रहे थे उस समय शिक्षा विभाग कार्यालय पर वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन चल रहा था।

शिक्षकों को समझाने पहुंचे विधायक जी को सरकारी कर्मचारी द्वारा शासनादेश का हवाला देने पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने ना सिर्फ आपने-आपको शासनादेश बता डाला बल्कि शिक्षा विभाग के बाबू को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली।
मुज़फ्फरनगर में भाजपा विधायक को एक सरकारी कर्मचारी पर गुस्सा आ गया जब वेतन सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कई शिक्षक जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पर धरना दे रहे थे। तभी धरने पर पहुंचे बुढ़ाना विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश मलिक ने कुछ इस अंदाज में जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पर तैनात लेखाअधिकारी रजनीश को चेतावनी देते हुए कहा की ये जो बाबू खड़ा है न, इसने इतनी बड़ी गलती की है न कि तेरी एफआईआर करा कर जेल में भिजवा दूंगा याद रखना। विधायक ने क्या कहा, इस वीडियो में सुनिए।












Click it and Unblock the Notifications