Indian Railway: आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी पूजा स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
ANAND VIHAR TRM (ANVT) To JOGBANI Puja Special Train Latest News Indian Railway: एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए रेलवे ने
04008/04007 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की संख्या बढ़ा दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि
आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 20 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 11 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

Railway: त्यौहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाएंगी 12 हजार से अधिक ट्रेनें, रेलवे ने की कुछ ऐसी तैयारी
04008 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 20 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को
आनन्द विहार टर्मिनल से 08.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 09.20 बजे, हापुड़ से 10.20 बजे, मुरादाबाद से 12.20 बजे,
बरेली से 13.40 बजे, आलमनगर से 17.15 बजे, उतरेटिया से 17.47 बजे, रायबरेली से 19.08 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़
से 20.40 बजे, वाराणसी जं. से 23.35 बजे, दूसरे दिन औंड़िहार से 00.18 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.10 बजे, बलिया से 02.10
बजे, सुरेमनपुर से 02.57 बजे, छपरा से 03.20 बजे, सोनपुर से 06.10 बजे, हाजीपुर से 06.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 07.02 बजे,
बरौनी से 09.15 बजे, बेगूसराय से 09.35 बजे, खगड़िया से 10.10 बजे, मानसी से 10.22 बजे, नवगछिया से 11.10 बजे,
कटिहार से 13.50 बजे, पूर्णिया जं. 14.30 बजे, अररिया कोर्ट से 15.30 बजे तथा फारबिसगंज से 16.02 बजे छूटकर जोगबनी
17.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04007 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक
प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 19.05 बजे, अररिया कोर्ट से 19.45 बजे, पूर्णिया जं.
20.50 बजे, कटिहार से 22.00 बजे, नवगछिया से 22.47 बजे, दूसरे दिन मानसी से 00.10 बजे, खगड़िया से 00.22 बजे,
बेगूसराय से 00.57 बजे, बरौनी से 01.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.10 बजे, हाजीपुर से 03.05 बजे, सोनपुर से 03.17 बजे,
छपरा से 06.05 बजे, सुरेमनपुर से 06.45 बजे, बलिया से 07.45 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.55 बजे, औंड़िहार से 09.55 बजे,
वाराणसी जं. से 11.10 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 13.40 बजे, रायबरेली से 1515 बजे, उतरेटिया से 17.00 बजे,आलमनगर से 17.45 बजे, बरेली से 21.18 बजे, मुरादाबाद से 23.00 बजे, तीसरे दिन हापुड़ से 00.48 बजे तथा गाज़ियाबाद से
02.12 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 03.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 02, शयनयान के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी
के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications