Puja Special Train: आनंद विहार टर्मिनस पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन को लेकर आई बड़ी अपडेट,देखें डिटेल
Puja Special Train: दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनस पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है। रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आनन्द विहार टर्मिनल से 12 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 04096 आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र पूजा विशेष गाड़ी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचने में बदलाव किया गया है।
आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
- आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 07.10 बजे पहुँचकर 07.20 बजे प्रस्थान करेगी। पाटलिपुत्र से 12 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 04095 पाटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 13.40 बजे पहुँचकर 13.50 बजे प्रस्थान करेगी। आनन्द विहार टर्मिनल से 12 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 04096 आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र पूजा विशेष गाड़ी छपरा स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 18.35 बजे पहुँचकर 18.45 बजे प्रस्थान करेगी। पाटलिपुत्र से 12 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 04095 पाटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी छपरा स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 03.25 बजे पहुँचकर 03.35 बजे प्रस्थान करेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनल से 11 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 04008 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी पूजा विशेष गाड़ी माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 20.30 बजे पहुँचकर 20.40 बजे प्रस्थान करेगी। जोगबनी से 12 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 04007 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 13.30 बजे पहुँचकर 13.40 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में, 08 अक्टूबर, 2025 को स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस को निगरानी के दौरान स्टेशन यार्ड में 01 वर्ष का बच्चा लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, वाराणसी को सुपुर्द किया गया। 08 अक्टूबर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 2 पर 12 वर्ष की एक नाबालिग लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications