129 वर्षीय महिला का हुआ निधन, परिवार में थे 264 सदस्य
यूपी के संभल में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिवारजनों का दावा है कि इस महिला की उम्र 129 साल थी।
संभल। यूपी के संभल में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिवारजनों का दावा है कि इस महिला की उम्र 129 साल थी। जहां खान पान के बदले निजाम के कारण इसांन 70 वर्ष की उम्र भी पार नही करता वहीं इस महिला ने जीवन के 129 वसंत देखे। महिला के परिवार में कुल 264 लोग हैं।

संभल के गांव खग्गूपुरा निवासी फूवनजहां पुराने परिवेश में रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। सादा खान पान होने के कारण इन्होंने कभी भी बीमारियों को अपने निकट नही आने दिया। पुराने तौर तरीकों से जीवन यापन कर रहीं फूवन जहां के चार बेटे और चार बेटियां है। बच्चों की शादी भी हो गयी। यहां तक कि इन चारों बेटो-बेटियों के बच्चों की भी शादी हो गई है।
130 बसंत देख चुकी फूवन जहां ने रविवार को दुनिया को अलविदा कह गयी। वयोवृक्ष के निधन पर पूरा गांव उमड़ पड़ा। इतनी अधिक आयु तक अपना जीवन सादगी ओर ग्रामीण परिवेश में ही रहकर गुज़ारकर भाईचारे की मिसाल बनी पफूवन जहां को उनके आबाई कब्रिस्तान में हज़ारों की भीड़ के साथ सुपुर्दे खाक किया गया। फूवनजहां का 264 सदस्यों का परिवार है।












Click it and Unblock the Notifications