कानपुर डीएम की इस अनोखी पहल से भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं!

कानपुर की डीएम ने अपने ऑफिस के बाहर एक बॉक्स लगाया है जिसमें कोई भी पर्ची डालकर किसी भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ शिकायत कर सकता है।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद अब भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो गयी है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिये कानपुर जिलाधिकारी ने दफ्तर के बाहर एक डब्बा लगाया गया है जिस पर लिखा है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है तो सबूत के साथ इस डब्बे में डाल सकता है।

डीएम ऑफिस में करप्शन बॉक्स

डीएम ऑफिस में करप्शन बॉक्स

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिये केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार कई कड़े कदम उठा रही है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मुहिम कानपुर में देखी जा सकती है। कानपुर जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर करप्शन बॉक्स लगाया गया है जिसमें लोग अपनी शिकायत डाल सकते हैं।

क्या डब्बा होगा मकसद में कामयाब?

क्या डब्बा होगा मकसद में कामयाब?

जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर लगा डब्बा लोगों की कौतहूल का विषय बना हुआ है। हलांकि आम जनता इस पर विश्वास नहीं कर पा रही है। जिला प्रशासन अपने इस डिब्बे को लेकर काफी आशावादी दिख रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इसकी वजह से पारदर्शिता आयेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

देखिए डीएम ऑफिस का यह वीडियो

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिये जिला प्रशासन की यह पहल काफी कारगार साबित हो सकती है लेकिन अब आने वाला समय बतायेगा कि इस डब्बे का लोग कितना इस्तेमाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+