Prayagraj: IFFCO प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 2 अफसरों की मौत, कई कर्मचारियों की हालत गंभीर

Ammonia Gas Leak In IFFCO At Midnight In Prayagraj: एक बड़ी खबर प्रयागराज के फूलपुर से है, जहां मंगलवार देर रात इफको प्लांट ( IFFCO) में बड़ा हादसा हुआ है, यहां अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों वीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई है, यही नहीं गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको में तैनात 15 से ज्यादा कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई है, सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    UP:Prayagraj के IFFCO प्लांट में Ammonia Gas Leaks होने से 2 अधिकारियों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Prayagraj: IFFCO प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 2 अफसरों की मौत

    ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यूरिया उत्पादन इकाई में पम्प लीकेज के बाद कल रात 12 बजे के आस-पास ये घटना हुई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया, फिलहाल गैस का लीक होना बंद हो चुका है लेकिन इस वक्त प्लांट को बंद कर दिया गया है।

    गैस लीक होने से दो ऑफिसर की मौत

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात 12 बजे फूलपुर इफको के पी-1 यूनिट में जैसे ही गैस लीक होना शुरू हुई तो वहां मौजूद अधिकारी वीपी सिंह रिसाव को रोकने की कोशिश की लेकिन वो इसकी चपेट में आ गए, उन्हें बचाने के लिए दूसरे अधिकारी अभयनंदन भी हादसे वाले स्थान पर पहुंचें लेकिन दोनों ही बुरी तरह से झुलस गए और जब तक बाकी कर्मचारी उन दोनों को बाहर लेकर आते, दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती काफी लोग इस वक्त गंभीर हालत में हैं।

     IFFCO प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 2 अफसरों की मौत, कई बीमार

    आपको बता दें जिस वक्त गैस रिसाव हुआ उस समय 100 कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे। अचानक हुए गैस रिसाव के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई।

    'इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड'

    आपको बता दें कि फूलपुर में इफको (इंडियन फार्मर्स ऐंड फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड) का प्लांट है। इफको या 'इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड' (IFFCO) विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारिता संस्था है। 40 हजार सहकारिताएं इसकी मेंबर्स हैं। 3 नवंबर 1967 को इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) का पंजीकरण एक सहकारी समिति के रूप में किया गया था। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) का लक्ष्य है, उच्च गुणता वाले कृषि आदानों की समय से आपूर्ति, पर्यावरण के अनुरूप कृषि सेवाएं उपलब्ध कराके देश के किसानों को समृद्ध बनाना, साथ ही ऐसे काम करना जो कि उनके हित में हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+