बिहार के सवाल पर भड़के अमित शाह, मैं क्या नीतीश कुमार को बंदूक दिखाता

लखनऊ में तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला। मोदी सरकार को आजादी के बाद का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बताया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय दौरे पर आज अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की जनता के सामने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया, जिसके बाद ऐसी सरकार आई जो पिछले तीन साल से चल रही है, इन तीन सालों में विरोधी भी भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा पाए हैं। हमारी सरकार ने तीन साल में एक नहीं 50 ऐसे काम किए हैं जिसको लेकर सरकार की प्रशंसा हो रही है।

amit shah

अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश

  • जबसे विवादित ढांचा गिरा, तबसे भाजपा के घोषणा पत्र में लिखा गया है कि कोर्ट के फैसले या संवाद से राम मंदिर बनेगा।
  • मुद्रा योजना के माध्यम से 7 करोड़ 64 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया।
  • हमने किसी भी दल को नहीं तोड़ा है
  • नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के साथ नहीं रहना चाहते हैं।
  • बिहार में हमने दल नहीं तोड़ा है, नीतीश कुमार ने खुद इस्तीफा दिया, मैं क्या उन्हें बंदूक दिखाकर रहने के लिए महागठबंधन में रहने के लिए कहता।
  • शिवपाल यादव पर पार्टी के पास ना कोई प्रस्ताव है और ना कोई विचार है। (शिवपाल यादव के भाजपा में आने के सवाल पर)
  • आजादी के बाद पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय पीएम के रुप में उभरे हैं।
  • योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, मोदी सरकार ने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है।
  • योगी सरकार बनने के बाद 9.58 फीसदी गन्ना किसानों का भुगतान हो गया है।
  • मुद्रा योजना में 72 लाख लोगों को फायदा मिला है।
  • यूपी के तमाम मदों को केंद्र सरकार ने बढ़ाया है।
  • राज्य में योगी सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार प्रदेश को और भी अधिक मदद करने के लिए आगे बढ़ी है।
  • कृषि के क्षेत्र में मोदी सरकार ने कई काम किए, आजादी के बाद किसी सरकार ने कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने का इतना बड़ा लक्ष्य नहीं रखा, जितना मोदी सरकार ने रखा है।
  • कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार ने एसआईटी का गठन किया।
  • पीएम मोदी के प्रयास के बाद 21 जून को दुनियाभर में विश्व योग दिवस मनाया जाता है।
  • पीएम ने घोषणा की थी कि 2018 तक देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी, अगले वर्ष मई तक यह काम पूरा हो जाएगा।
  • इसरो पहले भी काम कर रहा था, अब भी कर रहा है, लेकिन अब एक साथ कई सारे उपग्रह छोड़कर देश के सम्मान को बढ़ाने का काम कर रहा है।
  • वन रैंक वन पेंशन की योजना को देकर देश के जवानों के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।
  • 5 करोड़ ग्रामीण गरीबों को मुफ्त सिलेंडर देने का संकल्प लिया गया, जबकि 2.8 करोड़ लोगों को गैस दे दिया गया।
  • इस सरकार ने आने के बाद गरीब का जीवन स्तर उठान के बहुत सारे काम किए हैं।
  • इस सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बेहतर काम कर रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+