'अमेठी-रायबरेली से तो लड़ने की हिम्मत नहीं हो रही...', अमित शाह का राहुल-प्रियंका पर बड़ा हमला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि कहां से चुनाव लड़ेंगे, इन लोगों का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है।

उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस की पारंपरिक सीट माना जाता है। ऐसे में जिस तरह से पार्टी की ओर से इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में देरी हो रही है उसको लेकर अमित शाह ने राहुल और प्रियंका को आड़े हाथ लिया है।

AMIT SHAH

अमित शाह ने कहा कि दोनों भाई-बहन को रायबरेली और अमेठी की सीट पार्टी के किसी कार्यकर्ता को देनी चाहिए थी। इन लोगों का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है। इन लोगों को अपनी पारंपरिक सीट पर लड़ने का भी आत्मविश्वास नहीं बचा है।

अगर ये लड़ना नहीं चाहते हैं तो आखिर इन सीटों पर इतने लंबे समय से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में देरी क्यों हो रही है। अगर इन लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ता को टिकट दिया होता तो वो कम से कम लोगों के बीच जा पाता। यह भ्रम की स्थिति दर्शाती है कि इनमे आत्मविश्वास की कमी है।

इससे पहले पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में सपा के मुखिया अखिलेशा यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर ये लोग परिवार के लोगों को मैदान में उतारने के लिए मजबूर हैं तो यह इनकी मजबूरी है। यही इनका असल चरित्र है। इन लोगों के पास कुछ नहीं है। पहले ये परिवार के सदस्यों से लड़ते हैं, फिर ये चुनाव में लड़ते हैं। यही खेल है।

यूपी में राहुल और अखिलेश के गठबंधन पर पीएम मोदी ने कहा कि ये पहले भी तो साथ आए थे। ये पहले कई बार हाथ मिला चुके हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि ये लोग किस काम के हैं।

मैंने संसद में कहा था कि बड़े नेता चुनाव से पीछे हो रहे हैं और राज्यसभा का रास्ता अपना रहे हैं। बड़े नेता चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+