युवक की हत्या पर परिजनों से बोले एसओ, दुर्घटना की रिपोर्ट लिखाओ

आरोप है कि एसओ ने परिजनों से दुर्घटना की तहरीर लिख कर देने की बात कही।

अमेठी। अमेठी के पीपरपुर थाने के परखीपुर गांव में शादी से 3 दिन पहले युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक अपनी भांजी की शादी में शामिल होने पहुंचा था। उधर इस मामले में पीपरपुर एसओ की भूमिका संदिग्ध नजर आई, एसओ ने हत्या को दुर्घटना में बदलने की भरपूर कोशिश की तो एसपी भी एसओ की हां में हां मिलाते नजर आए। फिलहाल मृतक के पिता ने थाने पर हत्या की तहरीर दी है।

amethi, police, murder, uttar pradesh, उत्तर प्रदेश, अमेठी, हत्या

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के कोंहदौर थाने के कांधरपुर निवासी कल्लू प्रसाद वर्मा अपनी नत्नी के ब्याह में यहां पीपरपुर थाने के परखीपुर गांव में आये थे। 8 मई की रात को वह अचानक गायब हो गया। घंटों बीत जानें के बाद भी जब वो नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई। ढूंढ़ने पर देखा कि गोविंद के सर और गले पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था, जिससे उसका अधिक खून बह चुका था। घायल हालत में परिजन उसे लेकर हास्पिटल लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन पहुंचे थाने
मृतक के भाई मोतीलाल ने बताया कि यहां जब उन लोगों ने एसओ भरत उपाध्याय को घटना के बारे में जानकारी दिया और कहा कि गोविंद की हत्या कर दी गई। इस पर एसओ ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि क्या तुम सब डाक्टर हो जो किसी की हत्या को डिक्लेयर कर दोगे। आरोप है के इसके बाद एसओ ने परिजनों से दुर्घटना की तहरीर लिख कर देने की बात कही। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करने से ही मना कर दिया। वहीं इस मामले में जब एसपी अमेठी अनीस अहमद अंसारी से जानकारी चाही गई तो वो भी एसओ की ही जुबान बोलते नजर आए।

प्रेम-प्रसंग की बात आ रही सामने
बता दें कि मृतक गोविंद वर्मा की 3 दिन बाद 12 मई को परखीपुर गांव के बगल दिलावल पुर में तेज बहादुर वर्मा के घर बारात आना थी। गोविंद की सगाई तेज बहादुर की पुत्री पूनम वर्मा के साथ हुई थी। सूत्रों की मानें तो पूनम का किसी अन्य लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते ये वारदात अंजाम पाई है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+