अमेठी हत्याकांड: शिक्षक के परिवार को सरकारी नौकरी, जमीन और आर्थिक मदद देगी सरकार, सीएम योगी से मिले परिजन
अमेठी हत्याकांड: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में शिक्षक सुनील कुमार के परिवार वालों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परिवार को सरकारी नौकरी, भूमि और आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, इसके अलावा पांच बीघा जमीन और सरकारी आवास तथा आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया है। ऊंचाहार (रायबरेली) से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय परिजनों को लेकर सीए आवास पहुंचे थे।

इधर शनिवार को पुलिस आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार करने के बाद पिस्टल बरामद करने के लिए उसे लेकर जा रही थी। इसी दौरान चंदन वर्मा दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से आरोपी घायल हो गया जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खत्म कर दिया शिक्षक का पूरा परिवार
दरअसल, मूल रूप से रायबरेली निवासी सुनील कुमार सरकारी अध्यापक थे। सुनील कुमार की पत्नी पूनम भारती का चंदन वर्मा नामक एक युवक से अवैध संबंध था। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी और दोनों चोरी छिपे मुलाकात भी करते थे।
अगस्त महीने में इसकी जानकारी सुनील को हो गई। उसके बाद वह रायबरेली में अपनी पत्नी पूनम भारती से चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस में चंदन को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ कार्रवाई की थी।
बताया जा रहा है कि इसके बाद चंदन काफी नाराज हो गया। इधर रायबरेली से अपना स्थानांतरण करने के बाद सुनील कुमार अपने परिवार के साथ अमेठी जनपद में चले आए। अमेठी जनपद में किराए पर मकान लेकर वह परिवार के साथ रहते थे।
पुलिस की पूछताछ आरोपी चंदन द्वारा बताया गया कि गुरुवार शाम वह सुनील कुमार के घर पहुंचा। इस दौरान उसने उनकी दोनों बेटियों को चॉकलेट और रुपए भी दिया। इसी बात को लेकर सुनील और उसकी पत्नी पूनम में कहा सुनी होने लगी।
कहासुनी होने के बाद चंदन वर्मा ने पिस्टल निकाला और पहले सरकारी अध्यापक सुनील कुमार फिर उसकी पत्नी तथा बाद में उसकी दोनों बेटियों कीगोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications