कानूनी फैसला, अमेठी में एक ही पति की ये दोनों रानी चुनाव में होंगी आमने-सामने

नॉमिनेशन में बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा पति डॉ. संजय सिंह के नाम डालने पर उठे विवाद का आखिर फैसला हो गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी उम्मीदवार गरिमा सिंह को बड़ा झटका लगा है।

अमेठी। नॉमिनेशन फाइल के कॉलम में बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा पति डॉ. संजय सिंह के नाम डालने पर उठे विवाद का आखिर पटाक्षेप हो गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी उम्मीदवार गरिमा सिंह को एतराज था जिसको लेकर उनके अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल की थी। देर से आए इस फैसले के बाद जहां बीजेपी उम्मीदवार गरिमा सिंह को बड़ा झटका लगा वहीं कानूनी रूप से ये भी तय हो गया कि अमेठी का चुनाव इन दोनों रानियों के बीच होगा।

दोनों रानियों ने लिखा पति डॉ. संजय सिंह का नाम

दोनों रानियों ने लिखा पति डॉ. संजय सिंह का नाम

इस बार अमेठी के इतिहास में पहली बार राजघराने से दो रानियां मैदान में हैं, इसको लेकर जिले सहित समूचे देश और प्रदेश की इस सीट पर नज़र बनी हुई है। एक बीजेपी से तो दूसरी कांग्रेस की ओर उम्मीदवार हैं। मज़े की बात ये है कि नॉमिनेशन फाइल करने में दोनों ही रानियों ने पति के कॉलम में कांग्रेस नेता डॉ. संजय सिंह का नाम लिखवाया है। इस बात पर बीजेपी उम्मीदवार गरिमा सिंह को कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अमीता सिंह द्वारा पति के नाम के कॉलम में संजय सिंह का नाम लिखे जाने पर आपत्ति हुई।

बीजेपी उम्मीदवार के वकील ने दिया हिंदू लॉ का हवाला

बीजेपी उम्मीदवार के वकील ने दिया हिंदू लॉ का हवाला

बता दें कि शुक्रवार को हाईकोर्ट के अधिवक्ता एस डी कौटिल्य ने बीजेपी उम्मीदवार गरिमा सिंह की ओर से वकालत करते हुए जिला निर्वाचन आयोग के समक्ष कांग्रेस उम्मीदवार अमीता सिंह को लेकर आपत्ति फाइल दर्ज की। अधिवक्ता एस डी कौटिल्य ने अपना तर्क रखते हुए कहा कि हिंदू लॉ में एक पत्नी के रहते दूसरी शादी वैध नहीं हो सकती है। जिस पर जिला निर्वाचन आयोग ने अमीता सिंह के वकील को अपना पक्ष रखने का कुछ घंटों का वक़्त दिया।

लोगों को भी है इस फैसले का इंतजार

लोगों को भी है इस फैसले का इंतजार

वहीं, पूरे अमेठी में ये ख़बर आग की तरह फैली हुई है। जिसके चलते लोग इस जुगत में है कि इस मामले पर जल्दी फैसला आए। ऐसे में लोगों के बीच तरह-तरह की बातें भी हुई। इस बीच कुछ ये कहते नज़र आए कि कहीं दोनों की लड़ाई में एक का पर्चा खारिज न हो जाए। तो कई लोगों ने इस मामले को देखते हुए सपा उम्मीदवार के फायदा होने की बात कही।

वकील ने कहा अमीता सिंह है डॉ संजय की पत्नी

वकील ने कहा अमीता सिंह है डॉ संजय की पत्नी

वहीं, जिला निर्वाचन आयोग द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार अमीता सिंह से मामले से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखने को कहा गया। जिस पर अपना पक्ष रखते हुए रानी अमीता सिंह के वकील ने कहा कि डॉ. संजय सिंह गरिमा सिंह को तलाक दे चुके हैं और अब अमीता सिंह ही उनकी पत्नी है। इससे जुड़े दस्तावेज भी उन्होंने आयोग के समक्ष पेश किये।

ये है एसडीएम द्वारा सुनाया गया फैसला

ये है एसडीएम द्वारा सुनाया गया फैसला

ऐसे में देर शाम अमेठी के एसडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने ये कहते हुए दोनों का नामांकन वैध किया और कहा कि ये मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर। साथ ही एसडीएम ने इस मामले में आरपी एक्ट 1951की धारा 36 का तर्क भी दिया। ये भी पढ़ें:अमेठीः रोमांचकारी हुआ मुकाबला, दो रानियों के बीच फंसे गायत्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+