अब जवाब देने लगा कांग्रेसियों का धैर्य! अमेठी में राहुल गांधी को चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे

लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण 26 अप्रैल को संपन्न हो गया। वायनाड में चुनाव इसी चरण में हुआ था। लोगों को उम्मीद थी कि वायनाड में चुनाव के खत्म होने के बाद राहुल गांधी गांधी अमेठी से दावेदारी घोषित कर सकते हैं मगर अब तक ये नहीं हो पाया है।

अमेठी में 20 मई को वोटिंग होनी है। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है। अमेठी में नामांकन की तारीख में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं। कांग्रेस ने अभी तक अमेठी से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया है।

congress-leaders-protest

जिला कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि राहुल गांधी फिर से अपनी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ें। कांग्रेसी कार्यकर्ता अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नारा लगा रहे थे।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अब नामांकन के लिए केवल तीन दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन अब तक अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता और अमेठी की जनता गांधी परिवार को चाहती है। उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें और अमेठी का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएं।

एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो लोग अपनी भावना शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए आए हैं। ये कोई धरना-प्रदर्शन नहीं है। वे सिर्फ अपनी मांगों को रखने के लिए बैठे हैं, क्योंकि टिकट फाइनल करने में काफी देर हो रही है। यहां एक-एक पल का इंतजार भारी पड़ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। स्मृति ने 29 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया। स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+