मेरठ के बाद अब आजमगढ़ में तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति, इलाके में तनाव
आजमगढ़। त्रिपुरा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी मूर्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरठ के बाद अब आजमगढ़ में अंबेडकर की मूर्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने खंड़ित कर दिया। मामला शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव के बाहर खेतों में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ अज्ञात ने लोगों ने तोड़ दिया। लोगों ने खंड़ित मूर्ति को देख पुलिस को सूचना दी।

मूर्ति तोड़े जाने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना का विरोध देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति लगवाने का फैसला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले मेरठ में कुछ अज्ञात लोगों ने मवाना थाना क्षेत्र के गांव मवाना खुर्द में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ डाला था। बुधवार सुबह दलित समाज के लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी तो आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने नई प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया।


Click it and Unblock the Notifications
