अमर सिंह बोले आजम खान को जेल भेजना चाहिए, देश क्यों बर्दाश्त कर रहा

अमर सिंह ने कहा कि आजम खान को जेल भेजना चाहिए, आखिर क्यों देश उन्हें बर्दाश्त कर रहा है।

लखनऊ। सपा नेता आजम खान ने जिस तरह से हाल ही में फौज के खिलाफ विवादित बयान दिया है उसके बाद अमर सिंह ने उनपर बड़ा हमला बोला है। अमर सिंह ने आजम खान पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर क्यों आजम खान को देश बर्दाश्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ ईश निंदा का मामला चलना चाहिए, उन्हें जेल में रखना चाहिए, पता नहीं क्यों ये देश उन्हें बर्दाश्त कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- सेना के अपमान पर बोले आजम, 'मैं भाजपा की आईटम गर्ल हूं'

देश की सेना का मनोबल गिरा रहे हैं

देश की सेना का मनोबल गिरा रहे हैं

अमर सिंह ने कहा कि जो सैनिक देश के लिए सीमा पर लड़ रहे हैं, देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं, उनका हौसला बढ़ाने की बजाए उन्हें रेपिस्ट कहकर आजम उनका मनोबल गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं, आजम खान को इस तरह के बयान देने की आदत पड़ गई थी। इससे पहले भी आजम खान ने भारत मां को डायन कहा था, यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को आतंकवादी तक कह डाला था, ऐसे में पता नहीं क्यों देश उन्हें बर्दाश्त कर रहा है।

आजम ने सेना पर रेप का आरोप लगाया था

आजम ने सेना पर रेप का आरोप लगाया था

गौरतलब है कि रामपुर में मंगलवार को सपा के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम खान ने फौज पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट को काटकर साथ ले गए, उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी, पैर से शिकायत नहीं थी, उन्हें जिस्म के जिस हिस्से से सबसे अधिक शिकायत थी उसे काटकर ले गए।

हम मुंह दिखाने लायक नहीं

हम मुंह दिखाने लायक नहीं

आजम खान ने कहा था कि फौज के साथ जो हो रहा है वो हिंदुस्तान की असल जिंदगी का पर्दा उठाती है कहीं लोग फौज या बेगुनाहों का सिर उतारते हैं कहीं कोई किसी का हाथ काटकर ले जाता है। लेकिन इस मौके पर दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर साथ ले गए, यह इतना बड़ा संदेश है, जिसपर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।

बयान पर दी सफाई, बोले मैं भाजपा की आईटम गर्ल

बयान पर दी सफाई, बोले मैं भाजपा की आईटम गर्ल

वहीं अपने बयान पर सफाई देते हुए आजम खान ने कहा कि मैं तो कुछ नहीं हूं, आखिर मेरे बयान से कैसे सेना का मनोबल टूट सकता है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा कि सेना का मनोबल तब टूटता है जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाते हैं। भाजपा पर पलटवार करते हुए आजम खान ने कहा कि मैं भाजपा की आईटम गर्ल हूं, उनके पास मेरे अलावा कुछ बात करने के लिए नहीं है। उन्होंने मुझपर ही ध्यान केंद्रित करते हुए चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+