अमर सिंह का आजम पर निजी हमला, कहा-उनके समधी ने किया है बहू का यौन शोषण

मैनपुरी। अमर सिंह और आजम खां के बीच जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। अब मामला राजनीतिक बातों से होता हुआ निजी हमलों तक पहुंच गया है। बुधवार की दोपहर मैनपुरी आए अमर सिंह ने यहां प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने आजम खां पर निजी हमला बोलते हुए कहा कि आजम खां के समधी ने अपनी बहू का यौन शोषण किया है। उनके इस बयान पर अभी तक आजम की प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमर सिंह आज ही यूपी की राजनाधी लखनऊ पहुंचकर गोमती नगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी लिखवाने वाले हैं।

 amar singh big statements on sp leader azam khan in Mainpuri

एफआइआर दर्ज कराओ यात्रा पर निकले अमर सिंह मैनपुरी में एमएल गार्डन में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। अमर सिंह ने आजम खान के समधी पर अपनी बहू के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि बहू ने इसकी शिकायत भी की। उन्होंने आगे कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि अवैध है, इस मामले में राज्यपाल से आरटीआइ के तहत पूरी जानकारी मांगी गई है। इसके बाद लीगल एक्शन लिया जाएगा।

समाजवादी सेक्युलर मोर्च के सवाल पर अमरसिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव हमारे मित्र है और रहेंगे। लेकिन सेक्युलर मोर्चा पर किसी तरह से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अमर सिंह बोले, मैं कुछ कहकर अपने पूर्व भतीजे को ये कहने का मौका नहीं देना चाहता कि अंकल ने तीली लगा दी।

इस वजह से करवाएंगे एफआईआर दर्ज
प्रेसवार्ता में अमर सिंह ने कहा कि आजम खान ने बीते दिनों उनकी बेटी व पत्नी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आजम ने उनकी पत्नी और बेटियों को तेजाब से नहलाने की धमकी दी थी। इसकी एफआइआर के लिए आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया तो कोतवाल ने दर्ज नहीं किया। वह अब भी अखिलेश यादव की सुन रहा है। योगी के पत्र के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं कर रहा, इस कारण यात्रा निकाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+