सिंघम के अवतार में आए आलोक मौर्य, बोले- मनीष दुबे खलनायक, सजा दिलाने तक उसे छोड़ूंगा नहीं

Commandant Manish Dubey: एसडीएम ज्योति मौर्य का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। कोर्ट में आज आलोक मौर्य और एसडीएम ज्योति मौर्य का बयान दर्ज किया किया। वहीं कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आलोक मौर्य मीडिया के सामने आए और मनीष दुबे के खिलाफ जमकर बरसे। आज आलोक मौर्य बिल्कुल सिंघम के अवतार में नजर आ रहे थे।

मनीष दुबे खलनायक, छोड़ूंगा नही: आलोक मौर्य
आलोक मौर्य (Alok Maurya) ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि जो गुनहगार है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मैं बेटियों के लिए समझौता करने के लिए तैयार हूं। कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey Commandant) खलनायक है उसने मेरा ही नहीं 4-5 घरों को बर्बाद किया है। वह मेरे टारगेट पर है। उसे सजा दिलाने तक छोड़ूंगा नहीं। मैं चाहता हूं कि मनीष दुबे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि अगला परिवार बर्बाद न हो।

Alok maurya commandant manish dubey

शादी के 13 साल बाद मेरे खिलाफ दहेज उत्पीड़न के केस: आलोक मौर्य
आलोक मौर्य (Alok Maurya) ने कहा कि शादी के 13 साल बाद मेरे खिलाफ दहेज उत्पीड़न के केस लगाए गए हैं। ये सोचने वाली बात है कि क्या 13 साल बाद मैं दहेज मांगूगा जबकि वह उच्च पद पर पहुंच गई हैं। क्या यह विश्वास करने लायक है। आलोक मौर्य ने कहा कि मैं अपनी बेटियों के बिना रह नहीं पा रहा हूं। मैं चाहता हूं कि सरकार मनीष दुबे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

बेटियों के लिए अंतिम सांस तक लड़ूंगा
आलोक मौर्य ने कहा कि मैं अपनी बेटियों के लिए अंतिम सांस तक लड़ूंगा। हर बाप को अपनी बच्चियों की याद आती है। मैं भी अपनी बेटी को बहुत याद करता हूं। मैं इंसाफ चाहता हूं। कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) ने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। उसने मेरे परिवार में आग लगाई है उसे अंतिम सांस तक छोड़ूंगा नहीं।

कमांडेंट मनीष दुबे हो सकते हैं सस्पेंड (Commandant Manish Dubey may Suspend)
एसडीएम ज्योति मौर्य के पति द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद कमांडेंट मनीष दुबे बुरी तरह घिर गए हैं। उनके खिलाफ जो जांच शुरू की गई थी वह पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि जांच में वे दोषी पाए गए हैं। सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद वे सस्पेंड हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस जांच में उनके ऊपर उनकी पत्नी ने जहां दहेज के आरोप लगाए हैं वहीं एक महिला होमगार्ड को अकेले में बुलाए जाने का भी आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+