'24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही आएगी, बचा सकते हो तो बचा लो'
यूपी में मिला आईएस का धमकी भरा पत्र, 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही आईएगी बचा सकते हो तो बचा लो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आईएसआईएस का धमकी भरा पत्र सामने आया है, जिसमें लिखा गया है कि 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही आएगी, बचा सकते हो तो बचा लो। इस नोट में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा गया है। वहीं इस पत्र के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वाराणसी के एसपी रूरल आशीष तिवारी ने बताया कि हमें पिछली रात आईएस का धमकी भरा पत्र मिला है। हमें मिर्जा मुराद इलाके में 5-6 पत्र मिले हैं, इस मामले में हम जांच कर रहे हैं। इस पत्र में सबसे उपर लिखा है आईएसआईएस, पाकिस्तान जिंदाबाद।












Click it and Unblock the Notifications