Allahabad University: छात्र संघ चुनाव में मतदान शुरू, सभी स्कूल, कॉलेज आज बंद

नामांकनों में अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष पद के लिए 11, महामंत्री पद पर 8, संयुक्त सचिव के लिए 9 और सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए 5 नामांकन हुए हैं।

इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के चलते इलाहाबाद के सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते डीएम ने आदेश जारी किया है। बता दें कि इंटर तक के सभी स्कूल कॉलेज आज बंद रहेंगे। साथ ही पूरे शहर में पुलिस पीएसी भी तैनात की गई। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्याल छात्र संघ चुनाव 2017 का नामांकन पिछले महिने में हुआ था। विवि के छात्र संघ चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरके सिंह, चीफ प्रॉक्टर रामसेवक दुबे समेत पूरी टीम इस चुनाव की तैयारी कर रही थी। नामांकन समाप्त होने के बाद अधिकारी प्रोफेसर ने बताया था कि इस बार छात्र संघ चुनाव में कुछ 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

Allahabad University: Student Union elections start voting, all schools, colleges closed today

इलाहाबाद विवि के अध्यक्ष, अपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक मंत्री और कक्षा प्रतिनिधि के लिए कुल 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इविवि में नामांकन के लिए अध्यक्ष पद के लिए 29 और उपाध्यक्ष और महामंत्री के लिए 28-28 पर्चे भरे गए थे। जिनकी कुल संख्या 159 थी। इन नामांकनों में अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष पद के लिए 11, महामंत्री पद पर 8, संयुक्त सचिव के लिए 9 और सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए 5 नामांकन हुए हैं। फैकल्टी प्रतिनिधि के लिए 14 तो रिसर्च प्रतिनिधि के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+