योगी-मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत तीन पर FIR
इलाहाबाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत पूर्व विधायक विजमा यादव व बलराम यादव के विरुद्ध इलाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया है। इन लोगों पर सीएम योगी व प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरअसल फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान 9 मार्च को फाफामऊ में आयोजित सपा की जनसभा में विधायक विजमा यादव ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री व सीएम योगी को अमर्यादित शब्द से संबोधित किया था और उस शब्द का बार-बार इस्तेमाल कर खूब अभद्रता की थी।

नाराज हैं कार्यकर्ता
भाजपाइयों का कहना है कि यह बयान नरेश उत्तम के कहने पर ही दिया गया था और नरेश उत्तम वहां मौजूद थे। इसे लेकर पहले ही काफी विवाद हुआ और मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। जिसमें नरेश उत्तम समेत पूर्व विधायक विजमा यादव व बलराम यादव पर FIR दर्ज कराई गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भाजपा नेता सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व विधायक विजमा यादव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव के खिलाफ सोरांव थाने में FIR दर्ज कराई गई है। सिविल लाइंस थाने में भी मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है और वहां भी लिखा पढ़ी की कार्रवाई की जा रही है।
बतौर प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए थे नरेश
बता दें कि 9 मार्च को इलाहाबाद में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में पूर्व विधायक विजमा यादव को मंच से बोलने के लिये बुलाया गया। विजमा ने मंच से सीएम व पीएम पर अमर्यादित भाषा में हमला बोल दिया और खूब खरी-खोटी खोटी सुनाई। हालांकि थोड़ा सा हो हल्ला के बाद मामला अगले दिन मतदान होने के कारण दब गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर सपा समर्थक ने वाहवाही में विजमा का वही विवादित वीडियो पोस्ट कर दिया जिससे हड़कंप मच गया। विजमा के खिलाफ कार्रवाई के लिये भाजपाई सड़क पर उतर आए और देर रात प्रदर्शन के बाद सोरांव व सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। तहरीर में नरेश उत्तम व बलराम यादव को भी नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ये बी पढ़ें- #SSCSCAM: इलाहाबाद में छात्रों ने निकाली एसएससी की शवयात्रा












Click it and Unblock the Notifications