इलाहाबाद: एक दिन की इंस्पेक्टर बनी साक्षी वर्मा, काटे दो चालान

इलाहाबाद। पुलिस और जनता के बीच नजदीकी बढ़ाने और जनता में अपनी अच्छी मित्र की छवि प्रस्तुत करने के लिए इलाहाबाद पुलिस ने आज एक सराहनीय काम किया। इलाहाबाद के बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी वर्मा को आज इलाहाबाद पुलिस ने 1 दिन का इंस्पेक्टर बनाया। सिविल लाइंस थाने में बतौर इंस्पेक्टर साक्षी वर्मा को ज्वाइन कराया गया, उसके बाद पुलिस टीम के साथ साक्षी वर्मा चेकिंग पर निकली। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के पालन न करने पर दो बाइक सवारों के चालान काटे, जबकि एक बाइक सवार को रेड कार्ड भी जारी किया।

कानूनी दांवपेंच सीखे

कानूनी दांवपेंच सीखे

साक्षी वर्मा पुलिस की इस पहल से जहां कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी से रूबरू हुईं वहीं उन्हें पता चला कि पुलिसिंग किस तरह होती है। पुलिस के सामने किस तरह की समस्याएं आती हैं और किस तरीके से यातायात से लेकर कानून व्यवस्था पर पुलिस अपनी पकड़ रखती है। इन सारी चीजों का प्रैक्टिकल नॉलेज साक्षी को मिली।

बिशप जॉनसन स्कूल की छात्रा हैं साक्षी

बिशप जॉनसन स्कूल की छात्रा हैं साक्षी

इलाहाबाद की रहने वाली साक्षी तीन बहनों में दूसरे नंबर की हैं और इलाहाबाद के बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। बेटी के 1 दिन के इंस्पेक्टर बनने के बाद पिता विनोद कुमार खुशी से फूले नहीं समा वह भी बेटी के स्पेशल दिन का गवाह बनने के लिए थाने पहुंचे थे और बेटी की हर कार्रवाई को अपनी आंखों से देखते रहे।

गर्व है बेटियों पर- पिता

गर्व है बेटियों पर- पिता

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मेरे लिए यह कर का विषय है शायद मेरा कोई बेटा भी होता तो वह भी मुझे इस तरह फक्र करने का मौका ना दे पाता। मुझे विश्वास है कि मुझे अपनी बेटियों पर गर्व है और साक्षी मेरा नाम इसी तरह रोशन करेगी।

क्लास में आती हैं फर्स्ट

क्लास में आती हैं फर्स्ट

साक्षी ने बताया हर कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने और अच्छे नेचर के वजह से मुझे यह सम्मान मिला है। अगर मुझे कभी ऐसा मौक़ा हमेशा के लिये मिला तो, मै पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+