मौरंग लदी ट्रक से टकराई नीलांचल एक्सप्रेस, इंजन समेत 21 बोगियां क्षतिग्रस्त

इलाहाबाद। यूपी में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। मंगलवार की देर रात प्रतापगढ़ जिले में नीलांचल एक्सप्रेस ट्रक से टकरा गई, जिससे ट्रक के तो परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रेन के इंजन समेत लगभग 21 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। गनीमत रही की ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी पटरी से नहीं उतरी अन्यथा एक और बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

नई दिल्ली से पुरी जा रही थी नीलांचल एक्सप्रेस

नई दिल्ली से पुरी जा रही थी नीलांचल एक्सप्रेस

गौरतलब है कि नीलांचल एक्सप्रेस मंगलवार को नई दिल्ली से पुरी जा रही थी। देर रात लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर चिलबिला स्टेशन के पहले गोंड़े गांव के पास ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी और यात्रियों की जान हलक पर अटकी रही। घटना के बाद चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन रोक दी। कुछ देर निरीक्षण के बाद घटनास्थल से तकरीबन तीन किमी दूर बिल्कुल मंद गति से गाड़ी चिलबिला स्टेशन तक पहुंचाई गई। तब तक सूचना पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। तत्काल सूचना प्रसारित होने के बाद जगह-जगह इस रूट की ट्रेन को रोक दिया गया बाद में नीलांचल एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ जंक्शन लाया गया, जहां इंजन व क्षतिग्रस्त बोगियों के मरम्मत का कार्य खबर लिखे जाने तक किया जाता रहा।

फंस गया था ट्रक

फंस गया था ट्रक

इस हादसे के पीछे बड़ी अटपटी कहानी है। दरअसल प्रतापगढ़ कोतवाली नगर के गोंड़े गांव के पास रेलवे क्रासिंग पर मोरंग लदा ट्रक फंस गया था। ट्रक निकालने की जद्दोजहद चल ही रही थी कि नीलांचल इसी ट्रैक पर आने लगी। ट्रेन देखकर ट्रक चालक गाड़ी को बैक करने लगा, लेकिन रफ्तार में आती ट्रेन देखकर वह और हिम्मत नहीं जुटा सका और जान बचाने के लिए ट्रक से कूदकर भाग निकला। जैसे ही ट्रेन आई उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में नुकसान

हादसे में नुकसान

दुर्घटनाग्रस्त नीलांचल एक्सप्रेस की 21 बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इन बोगियों के पावदान टूटकर अलग हो गए। जबकि ट्रेन के इंजन का शीशा भी टूट गया है। कई पहियों की स्प्रिंग भी रगड़ खाकर चटक गये हैं। जबकि अधिकांश कोच में खरोंच आई है। ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल बाधित लखनऊ-वाराणसी और प्रतापगढ़-फैजाबाद रेलमार्ग से ट्रक को ट्रैक से हटा दिया गया है और रूट क्लियर कर ट्रेन का आवागमन शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+