इलाहाबाद: वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का CCTV फुटेज आया सामने

इलाहाबाद। इलाहाबाद में आज दिन दहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बैखौफ बदमाशों ने वकील की गुरुवार की सुबह कचहरी जाने के दौरान हत्या कर दी। अब वारदात के कुछ घंटों बाद एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें हत्या की घटना को साफ देखा जा सकता है। वकील को उस वक्त गोली मारी गई जब वे अपने घर से इलाहाबाद जनपद न्यायालय जा रहा थे। वीडियो देखकर लग रहा है कि इस वारदात को प्रोफेशनल शूटरों द्वारा अंजाम दिया गया है।

allahabad lawyer rajendra srivastava murder CCTV footage

इलाहाबाद के कटरा मनमोहन पार्क के पास अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव को गोली मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार दो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है और अधिवक्ता को गोली मार कर बडी आसानी से वह भाग निकले। आश्चर्य की बात है की तेज रफ्तार बाइक पर ही गोली मारी गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों शूटर प्रोफेशनल किलर है और सुपारी लेकर ही अधिवक्ता को गोली मारी गई है।

सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि सड़क पर राहगीर जा रहे हैं, अचानक से अधिवक्ता को गोली लगती है और वह बाइक समेत सड़क पर गिर जाते हैं। जबकि तेजी के साथ उनके बगल से शूटर बाइक से भाग निकलते हैं। मामले में पुलिस अब दूसरे सीसीटीवी फुटेज को भी तलाशने में जुटी है, जिनसे शूटरों की पहचान हो सके। बता दें कि जिस फोटो स्टेट की दुकान के सामने आ वारदात हुई है उस फोटो स्टेट की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। लेकिन, cctv का एंगल इतना साफ नहीं है कि वह लुटेरों को पहचानने में मदद कर सके।

हालांकि घटनाक्रम सीसीटीवी में होता हुआ नजर आया है, जिसके बाद पुलिस अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है। आसपास की दुकानों के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जिस टाइमिंग टाइमिंग पर वारदात हुई है उसी टाइम की अन्य रिकार्डिंग ढूढी जा रही हैं। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इलाहाबाद की घटना पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय होगी। उन्होंने अगले 24 घंटे में रिज़ल्ट देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+