चुनावी जीत का जश्न मना रहे भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर बम धमाका

इलाहाबाद। कौशांबी जिले की सरायअकिल नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर देर रात बम फेंका गया। बम से कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवदानी घर के अंदर समर्थकों संग जश्न मना रहे थे। बम की तेज आवाज सुनकर जब लोग घर से बाहर निकले तो चारों तरफ धुएं व धूल का गुब्बार था, जबकि बम की चपेट में आने से वहां खड़ी बाइक धू-धूकर जल गई। सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच और जांच पड़ताल शुरू की। घटना को शरारती तत्वों की करतूत माना जा रहा है। फिलहाल कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

allahabad kaushambi bomb on nagar panchayat adhyaksh
allahabad kaushambi bomb on nagar panchayat adhyaksh

पूर्व विधायक और अब अध्यक्ष
कौशांबी की चायल विधानसभा से पूर्व में विधायक रह चुके शिवदानी इस बार सरायअकिल से निकाय चुनाव में उतरे थे। भाजपा के टिकट पर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की और जिले में भाजपा के एकमात्र खेवनहार बने। शुक्रवार की रात जीत के जश्न के दौरान इनके घर पर बम फेंका गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने चलती बाइक से उनके घर पर बम फेंक दिया। बम धमाके से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+