इलाहाबाद: दुर्गापूजा पंडाल में चली गोलियां, फेंके गए बम, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर एक हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भूनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार अज्ञात हमलावरों ने पहले तो दुर्गा पूजा पंडाल में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाई और बम भी फेंका। पंडाल गेट पर हुई फायरिंग और बमबाजी की घटना के बाद भगदड़ मच गई। कत्ल की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूट था नीरज

डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूट था नीरज

जानकारी के अनुसार, घटना इलाहाबाद के कैंट थाना क्षेत्र की है। मौत के घाट उतारा गया शख्स नीरज वाल्मीकि हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। वह तकरीबन डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था और अपनी ससुराल में रह रहा था। मृतक नीरज के साले विशाल की मानें तो हर साल की तरह इस साल भी रेडियो स्टेशन चौराहे के पास दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। रात आठ बजे के करीब नीरज पंडाल के बाहर बने फ़ूड स्टाल के पास कुर्सी पर बैठा था। तभी लाल टोपी पहने एक युवक ने उससे हाथ मिलाया।

पहले मिलाया हाथा, फिर चालाई गोलियां

पहले मिलाया हाथा, फिर चालाई गोलियां

हाथ मिलाने के बाद उस युवक ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लोग जब तक कुछ समझते टोपी पहने हमलावर के दो और साथियों ने भी नीरज पर गोलियां बरसाईं, जबकि एक अन्य युवक ने बम भी फेंका। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौका-ए-वारदास से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। परिजन नीरज को पास के ही एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज से बदमाशों की होगी पहचान

CCTV फुटेज से बदमाशों की होगी पहचान

घटना की जानकारी मिलते केंट थाने की पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्र किया। वहीं, एसएसपी व एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो घटना की सीसीटवी फुटेज से बदमाशों की पहचना कर जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+