अब शनिवार को भी खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, देश में पहली बार

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाइकोर्ट में अब शनिवार को भी कोर्ट सजेगी, न्यायाधीश बैठेंगे और मुकदमे चलेंगे। इसके लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है और इसी १६ सितम्बर से लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए सुनवाई शुरू हो जाएगी। देश की न्याय प्रणाली के इतिहास में यह पहली बार होगा जब शनिवार को हाइकोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया का दौर शुरू होगा। अभी तक देश के सभी हाइकोर्ट में शनिवार और रविवार को अवकाश होता है और किसी विषम परिस्थिति में ही इन दो दिनों पर अदालत खुलती है।

अब शनिवार को भी खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, देश में पहली बार

गौरतलब है की इसके लिए न्यायमूर्ति कृष्णमुरारी के साथ यूपी सरकार के महाधिवक्ता और अपर शासकीय अधिवक्ताओ के साथ मैराथॉन बैठक हुई। जिसमें इस बात पर चर्चा हुई की हाइकोर्ट पर लगातार मुकदमों के लंबित होने की संख्या बढ़ती जा रही है। इनके निपटारे के लिए सुझाव आमंत्रित हुए। जिसमें निर्णय हुआ की अगर शनिवार को भी मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाए तो यह बड़ा बदलाव साबित होगा। सभी की पूर्ण सहमति के बाद मुख्य नयायधीश डीबी भोसले को इस विशेष पहल को शुरू करने के लिए अनुमति देनी थी। जिसे उन्होंने स्वीकार्य कर लिया है।

जेल अपील से शुरूआत
हाइकोर्ट में लंबित मुकदमो में से सबसे पहले जेल अपील पर सुनवाई शुरू होगी। क्योकि जेल में बंद, बड़ी संख्या में लोग लंबित मुकदमे के चलते परेशान है। कई मामले तो ऐसे आ चुके है कि लंबित मुकदमे के चलते मिली सजा से भी ज्यादा सजा आरोपियों को भुगतनी पड़ी है। फिलहाल जेल अपील से शुरूआत के बाद ऐसे व्यापक रूप पर अन्य लंबित मामलों की सुनवाई में तब्दील किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+