High Court की फटकार के बाद डेंगू को लेकर हरकत में आई UP सरकार, CM Yogi ने संभाली कमान

Allahabad High Court की लखनऊ पीठ ने लखनऊ में डेंगू के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेने की हिदायत सरकार को दी थी। इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने राज्य में डेंगू के प्रसार को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक कर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की सलाह दी।

योगी आदित्यनाथ

डेंगू को लेकर अभियान चलाने के सीएम ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नगर निगमों और स्थानीय निकायों को विशेष सफाई, फॉगिंग और लार्वा स्प्रे अभियान चलाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं पर डॉक्टरों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को हर कीमत पर आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल मिलनी चाहिए। दरअसल अदालत ने स्वास्थ्य विभाग, लखनऊ नगर निगम, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल बुखार जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश जार किया था।

पहले भी सीएम योगी ने की थी समीक्षा

इससे पहले 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया था। साथ ही प्रत्येक जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने तथा दवाओं व बेड जैसी अन्य जरूरत की चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों से संचारी रोगों से सावधान रहने और सभी आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया था।

अदालत ने यूपी सरकार को लगाई थी फटकार

जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और सौरभ श्रीवास्तव की खंडपीठ आशीष कुमार मिश्रा द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने कहा था कि , "इन पक्षों का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्वान अधिवक्ताओं को उचित रूप से बताया जाएगा कि राज्य के अधिकारियों और नगरपालिका अधिकारियों द्वारा न केवल ऐसे वेक्टर जनित रोगों के प्रसार की रोकथाम के लिए बल्कि पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं या उठाए गए हैं।

यूपी में अभी तक डेंगू के 7,134 मामले दर्ज

इस बीच, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य में डेंगू के 7,134 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल बताए गए आंकड़ों की तुलना में इस साल का आंकड़ा कम है। पाठक ने कहा कि लोगों को घबराना या डरना नहीं चाहिए क्योंकि अस्पताल उपचार और निदान प्रदान करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित हैं। उन्होंने हाल ही में यहां जारी एक बयान में कहा, "हमने डेंगू रोगियों के लिए बिस्तर आरक्षित कर रखे हैं।"

यह भी पढ़ें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+