यूपी: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 400 न्यायिक अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश में लोअर कोर्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार दिनेश कुमार सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला लेते हुए प्रदेशभर में करीब 400 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है इनमें कई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के न्यायिक अधिकारी हैं।

लोअर कोर्ट में कई बड़ा बदलाव के लिए लिया गया फैसला
उत्तर प्रदेश में लोअर कोर्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार दिनेश कुमार सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिनका ट्रांसफर किया गया है उनमें झांसी, सीतापुर, बांदा और मुरादाबाद जिले अहम है। इन सभी जिलों में छह एडीजे हैं जिन्हें दूसरी जगह ट्रांसफर किया गया है। इनके अलावा लखनऊ, बिजनौर, हमीरपुर, मेरठ और मैनपुरी से भी पांच-पांच अतिरिक्त जिला जज का ट्रांसफर किया गया है। कुल मिलाकर ट्रांसफर किए गए ज्यूडिशियल ऑफिसर्स में 199 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) शामिल हैं। ये सभी लोग रेगुलर कोर्ट में कार्यरत हैं। वहीं फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्यरत आठ और ज्यूडिशियल ऑफिसर्स का भी ट्रांसफर किया गया है।
इस कार्रवाई में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम, एडिशनल सीजेएम, एडिशनल सीजेएम (रेलवे) समेत करीब 118 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। कोर्ट की ओर से जिन न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उन्हें 8 मई से पहले तय जगह पर अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications