3 महीने बाद होने वाली थी सगाई, संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ी मिली लाश
इलाहाबाद। इलाहाबाद के करेली गोहरी गांव में रेप के बाद हत्या कर फेंकी गई किशोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 3 महीने बाद किशोरी की सगाई होने वाली थी, उसकी शादी तय हो चुकी थी, लेकिन अचानक से किशोरी की इस तरह से हत्या ने सभी को उलझा दिया है। दरअसल इस वारदात में 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। किशोरी को आखिर किसने खौफनाक मौत दी है? यह गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। अभी तक पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही थी और उसका शक परिजनों पर ही था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ रेप की पुष्टि हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या की बात सामने आई है। इससे पुलिस की जांच बदल गई है और अब फिर से पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली जांच
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच भी पूरी तरह से बदल गई है और अब किशोरी के मोबाइल नंबर पर आने वाली कॉल डिटेल्स का ब्योरा पुलिस खंगाल रही है। माना जा रहा है कि पुलिस किशोरी के पास आने वाली फोन डिटेल से हत्या की कड़ियां जोड़ेगी। फिलहाल शुरुआत में पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग जैसी घटना से जोड़कर देख रही थी और घटना में परिजनों की संलिप्तता पर शक था, लेकिन अब जब किशोरी से रेप की पुष्टि हो गई है तब पुलिस के पास इस तरह के शक का कोई आधार नहीं रह गया है। इसीलिए अब उसकी जांच दूसरी दिशा में बढ़ गई है।
होने वाली थी सगाई
सुप्रिया की शादी तय हो चुकी थी और अगले साल ठंड के महीने में उसकी शादी होती। शादी की प्रक्रिया के तहत ही 3 महीने बाद जुलाई महीने में उसकी सगाई तय थी और घर पर ही सगाई का कार्यक्रम फिक्स हुआ था। क्योंकि सुप्रिया उम्र में अभी कुछ छोटी थी इसलिए शादी को लेकर 1 साल का समय परिजनों ने मांगा था और धीरे-धीरे सगाई के बाद गोद भराई व तिलक आदि के कार्यक्रम का भी आयोजन होना था, लेकिन अचानक से परिजनों की जहां सारी खुशियां छिन गईं, वहीं सुप्रिया हैवानियत का शिकार बना ली गई।
क्या है मामला
करेली के करहेंदा गांव निवासी रामखेलावन (नाम बदला हुआ) की बेटी सुप्रिया ( नाम परिवर्तित ) दो दिन पहले शाम को घर से खेत की ओर गई थी, लेकिन कई घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजन उसे खेत की ओर उसे तलाशते रहे, लेकिन उसकी कोई हाल खबर नहीं मिली। रातभर गायब रही बेटी की सुबह बदहाल स्थिति में लाश देखी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसमे किशोरी से रेप की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।
ये भी पढ़ें- ट्रेनिंग पर बेंगलूरु से आए थे एयरफोर्स के 8 एयरक्राफ्ट मैन, वापस लौटे सिर्फ 6












Click it and Unblock the Notifications