पांचवी की छात्रा को गलत तरीके से छूता था स्कूल का गार्ड, उठाया ये कदम

इलाहाबाद। इलाहाबाद के शाहगंज स्थित एक क्रिश्चियन स्कूल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा के साथ गार्ड गलत हरकतें करता था। वह छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छूता, छेड़खानी करता और धमकी देता कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसका कत्ल कर देगा। गार्ड की धमकी और कृत्य से सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। वह 10 दिन से लगातार स्कूल नहीं जा रही थी।

रो-रोकर बताई हरकत

रो-रोकर बताई हरकत

घर में मां रोज डांट फटकार लगाती कि स्कूल जा, लेकिन बेटी रोने लगती। पहले तो परिजनों ने इसे सामान्य बात की तरह लिया, इसलिए बेटी को डांटते फटकारते रहे। सोमवार को गुस्से में मां ने खुद बेटी को तैयार किया और बेटी की स्कूल चलने के लिये डांटने लगी तो छात्रा बिखर पड़ी। उसने रो-रोकर अपने साथ हो रही ज्यादती और छेड़खानी के घटनाक्रम को बताया। छात्रा ने स्कूल के गार्ड की हरकतें और मंसूबों की जानकारी दी तो मां के होश उड़ गए।

 पुलिस से मांगी गई मदद छात्रा

पुलिस से मांगी गई मदद छात्रा

इलाहाबाद के रहने वाले अब्दुल करीम की बेटी शबाना (दोनों नाम बदला हुआ) शाहगंज के क्रिश्चन स्कूल में पांचवीं की छात्रा है। पिछले 10 दिन से वह स्कूल नहीं जा रही थी। सोमवार को जब शबाना की मां रुकसाना बेटी को खुद स्कूल ले कर जाने लगी तो शबाना ने कुछ चौंकाने वाले राज खोलें। उसने स्कूल के गार्ड की करतूत बताई जिससे वह सहम गई थी और स्कूल नहीं जा रही थी।

परिवार के कत्ल की दी धमकी

परिवार के कत्ल की दी धमकी

शबाना ने बताया कि गार्ड उसके शरीर को गलत तरीके से छूता है और अश्लील हरकतें करता है, उसने धमकी दी है कि अगर किसी से कुछ बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा । इसी डर से शबाना स्कूल नहीं जा रही थी। घटना की जानकारी रुखसाना ने अपने पति अब्दुल करीम को बताई तो अब्दुल करीम ने अपने मित्र समाजसेवी कैफी अंसारी से संपर्क किया। अंसारी के साथ अब्दुल शाहगंज पुलिस थाने पहुंचे और शाहगंज पुलिस से शिकायत करने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+